रूस दे सकता है सीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को मंजूरी
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यदि इस बात के प्रमाण मिलते हैं कि सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद ने रासायनिक हमला करवाया है तो वह सीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को स्वीकृति दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सीरिया के खिलाफ
मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यदि इस बात के प्रमाण मिलते हैं कि सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद ने रासायनिक हमला करवाया है तो वह सीरिया के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को स्वीकृति दे सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सीरिया के खिलाफ रूस सैन्य कार्रवाई की स्वीकृति तभी देगा जब ऐसा संयुक्त राष्ट्र की मंजूरी के बाद किया जाएगा।
पढ़ें: सीरिया पर कैमरन के बयान से भारत खफा
रूस के फर्स्ट चैनल के साथ साक्षात्कार में पुतिन ने कहा कि ऐसा संभव है कि 21 अगस्त को दमिश्क के बाहरी क्षेत्र में रासायनिक हमले के संबंध में तैयार वीडियो अलकायदा से संबंध रखने वाले संगठनों द्वारा गढ़ा गया हो। उन्होंने कहा कि रूस सीरिया के साथ हथियारों के संबंध में अपने अनुबंधों को पूरा करना जारी रखेगा। राष्ट्रपति ने कहा, 'वर्तमान अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक केवल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ही एक संप्रभु राष्ट्र के खिलाफ बल प्रयोग की स्वीकृति दे सकती है। किसी भी दूसरे तरीके से संप्रभु राष्ट्र के खिलाफ बल प्रयोग को न्यायोचित ठहराना अस्वीकार्य है।' उन्होंने सीरिया के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करने के खिलाफ पश्चिमी देशों को चेतावनी भी दी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर