विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक्सीडेंट के बाद भी मदद करने की बजाय डायना की फोटो ले रहा था फोटोग्राफर- प्रिंस हैरी

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Wed, 23 Aug 2017 03:05 PM (IST)

राजकुमारी डायना की मौत पर बनने वाली बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर प्रिंस हैरी ने प्रतिक्रिया दी है।

एक्सीडेंट के बाद भी मदद करने की बजाय डायना की फोटो ले रहा था फोटोग्राफर- प्रिंस हैरी
एक्सीडेंट के बाद भी मदद करने की बजाय डायना की फोटो ले रहा था फोटोग्राफर- प्रिंस हैरी

ब्रिटेन (एजेंसी)। राजकुमारी डायना की मौत के बीस साल बाद उनकी निजी जिदंगी पर आधारित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्रीज 'डायना 7 डेज' को लेकर उनके बेटे प्रिंस हैरी ने प्रतिक्रिया दी है। प्रिंस ने कहा कि अब लोगों को पता लगेगा कि किस तरह से उनकी मां के साथ भयावह हादसा हुआ था। 

 

राजकुमारी डायना पर बनी डॉक्यूमेंट्री के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए उनके बेटे प्रिंस हैरी ने कहा कि जिस पापाराजी (यानी स्वतंत्र फोटोग्राफर जो बड़ी -बड़ी हस्तियों की तस्वीरें खींचते हैं और फिर अखबार या मैगजीन को बेचते हैं) ने उनकी मां की कार का पीछा किया था, वहीं फोटोग्राफऱ कार का जब एक्सीडेंट हुआ था तो वह कार की पिछली सीट पर घायल पड़ी डायना की सहायता करने के बजाय उनकी फोटो खीच रहा था। 

  

प्रिंस ने बताया, 'हम मां की तरफ देख रहे थे, उनसे बात करना चाहते थे, वह दर्द से कराह रही थी। जब मां की मौत हुई थी तो उस समय में 8-9 या 10 साल का रहा होउंगा। अपनी मां की रक्षा करना और इसमें सफल होना एक कठिन था।  राजकुमार हैरी ने खुलासा किया कि वह अपनी मां राजकुमारी डायना की आकस्मिक मौत के बाद ‘बुरी तरह टूट चुके थे’और उन्होंने जिंदगी में आई ‘इस उथलपुथल’ से निपटने के लिएमनोवैज्ञानिकों से काउंसलिंग प्राप्त की।  

 

राजकुमार ने कहा, 'मैं बेझिझक कह सकता हूं कि एक छोटी उम्र में अपनी मां को खोने और पिछले 20 सालों तक अपनी भावनाओं पर काबू रखने का ना केवल मेरी व्यक्तिगत जीवन बल्कि मेरे काम पर भी गंभीर असर पड़ा। मैं शायद कई मौकों पर जोर-जोर से रोने की कगार पर पहुंच गया था जब चारों ओर से हर तरह का दुख एवं झूठ, गलत धारणाएं और तमाम चीजें आपके सामने आ रही होती हैं।' 

  

आपको बता दें कि प्रिंस ऑफ वेल्स की पत्नी राजकुमारी डायना उस वक्त 36 साल की थी जब उनकी मौत हो गई थी। 31 अगस्त 1997 को पेरिस के एक होटल से राजकुमारी डायना अपने दोस्त डोडी के साथ मर्सिडीज से शहर के बीच बनी एक सुरंग से गुजर रही थीं। इस सुरंग में तेज रफ्तार से भाग रही उनकी कार फुटपाथ से जा टकराई। हादसे में डायना के साथ डोडी और उनके ड्राइवर हेनरी पॉल की मौत हो गई। डायना और डोडी पेरिस के होटल से निकले ही थे कि कुछ पापाराजी  ने मोटरबाइक से उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। इससे इस दर्घटना में एक नया मोड़ आ गया।

 

यह भी पढ़ें: परमाणु के पोस्टर में दिखा जॉन का अंदाज़, डायना भी कर रही हैं विस्फोटक तैयारी

 

यह भी पढ़ें: एक प्रेम कहानी का कुछ ऐसा होगा अंत, किसी ने सोचा न था