विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जापान में पर्यावरण की स्‍वच्‍छता के लिए भारतीय पुजारी करा रहे यज्ञ

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2016 12:29 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 12:51 PM (IST)

जापान में प्रदूषण मुक्‍त वातावरण के लिए 9 दिनों तक बिना रुके यज्ञ का आयोजन हुआ है जो भारतीय पुजारियों द्वारा कराया जा रहा है।

News Article Hero Image

टोक्यो (एएनआर्इ)। जापान के पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए 21 अक्टूबर से वहां यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जो 9 दिनों तक बिना रुके चलेगा। रोचक यह है कि इस यज्ञ के लिए भारत से पुजारियों को बुलाया गया है। पुजारियों के साथ 15 पाकशास्त्री भी जापान गए हैं। वहां भारतीय व्यंजन से जापानी लोगों को रूबरू कराया जायेगा।

जापान के माउण्ट फ्यूजी में साईं मां 108 कुण्डीय महायज्ञ होगा। अनुष्ठान में भारत और अमेरिका के 125 वैदिक विद्वान शामिल हो रहे हैं। यह अनुष्ठान महामण्डलेश्वर साईं मां लक्ष्मी देवी की उपस्थिति में होगा। साईं मां विष्णु शक्ति ट्रस्ट हरिश्चन्द्र घाट रोड पर गुरुवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में यह जानकारी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दी।

यज्ञ के प्रमुख आचार्य पं. वेंकटरमण घनपाठी, सहायक आचार्य पं. श्यामलेश तिवारी, वी श्रीनिवासन एवं देवी कृष्णा दास ने बताया कि विश्व कल्याणार्थ एवं शांति के लिए श्रीमन्नारायण त्रिपाद विभूत सुदर्शन सहित शतचण्डी महारुद्र यज्ञ होगा। आयोजन का लक्ष्य भारत-जापान के बीच राजनैतिक संबंध को पुष्ट करने के साथ ही आध्यात्मिक संबंध को मजबूती देना है। पं. श्यामलेश ने बताया कि जापान में तरक्की के बावजूद कुछ एक समस्याएं समय के साथ बहुत बलवती हो गयी हैं। इनमें भूकंप, आत्महत्याएं, मनोरोग आदि समस्याएं बढ़ी है। इनके निदान के बाबत भी अनुष्ठान के तहत तीन अलग-अलग चरण में अनुष्ठान होगा। रुद्रयाग, शतचण्डी यज्ञ और सुदर्शन योग के माध्यम से जापान को आध्यात्मिक रूप से भी पुष्ट करने का प्रयास होगा।

'स्मॉग फ्री टॉवर' के जरिए चीन अपनी आबोहवा को रखेगा साफ