विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काबुल में पुलिस हेडक्वार्टर के पास आत्मघाती हमला

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Wed, 01 Mar 2017 10:06 AM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2017 03:25 PM (IST)

काबुल में पुलिस हेडक्वार्टर के पास आत्मघाती हमला हो गया है। हताहतों की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

काबुल में पुलिस हेडक्वार्टर के पास आत्मघाती हमला
काबुल में पुलिस हेडक्वार्टर के पास आत्मघाती हमला

काबुल(एएनआई)। काबुल में बुधवार को सेना के स्कूल और पुलिस हेडक्वार्टर के पास आत्मघाती हमले को अंजाम दिया गया है। हालांकि हताहतों की फिलहात कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

वहीं बुधवार को पाकिस्तान के क्वेटा में शरिअब रोड पर एक बार फिर से धमाका हुआ। इस धमाके में चार लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है।

बता दें पाकिस्तान में इससे पहले लाहौर के मॉल रोड पर हुए बम धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 58 से अधिक लोग घायल हुए। ये धमाका लाहौर में पंजाब विधानसभा के बाहर प्रदर्शन के दौरान हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जमात-उल-अहरर ने ली थी।

इस धमाके के कुछ देर बाद क्वेटा में भी धमाका हुआ। बम को डिफ्यूज करते समय बम निरोधक दस्ते के दो अधिकारियों के मौत हो गई थी और कम से कम 5 लोग घायल हुए।

यह भी पढ़ें: आतंकी फंडिंग रोकने के लिए पाकिस्तान को अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का किया जा रहा है सफाया