Move to Jagran APP

दो हजार साल पुराने चीनी शहर की दीवार का भग्नावशेष मिला

लौलान शहर को अक्सर ओरिएंटल पोंपेई कहा जाता है। यह शहर चीन आरै मध्य एशिया को जोड़ने वाले मार्ग पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव था।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Thu, 30 Mar 2017 07:52 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2017 03:53 AM (IST)
दो हजार साल पुराने चीनी शहर की दीवार का भग्नावशेष मिला
दो हजार साल पुराने चीनी शहर की दीवार का भग्नावशेष मिला

बीजिंग, प्रेट्र। चीन में दो हजार साल पुराने शहर की दीवार का भग्नावशेष मिला है। उत्तर पश्चिमी लोप नुर रेगिस्तान में मिली दीवार सिल्क रोड पर यात्रा करने वाले व्यापारियों के लिए बनाई गई थी।

loksabha election banner

लौलान शहर को अक्सर ओरिएंटल पोंपेई कहा जाता है। यह शहर चीन आरै मध्य एशिया को जोड़ने वाले मार्ग पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। यह शहर रेगिस्तान के उस हिस्से में था जिसे 'नो मेन्स लैंड' के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में करी दुर्गध के चलते अश्वेतों को घर देने से मना किया

शिनजियांग उइगर स्वायत्तशासी क्षेत्र के पुरातत्व संस्थान ने कहा है कि उत्खनन में वृत्ताकार दीवार मिली है। इसका ब्यास 300 मीटर है। दीवार की नींव की चौड़ाई 2.2 से 2.7 मीटर है। शेष रह गए हिस्से में इसकी ऊंचाई 2.5 मीटर है। संस्थान के शोधकर्ता हू शिन्गजुन ने कहा कि दीवार के समीप पाए गए अवशेषों का कार्बन परीक्षण कराया गया है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान नोबेल विजेता वैज्ञानिक के चचेरे भाई की हत्या

जांच से पता चला है कि यह ढांचा हान वंश (25 से 220 ई.) के काल में निर्मित हुआ होगा। दीवार के अवशेष के अलावा पुरातत्वविदों को वहां से कई और चीजें भी मिली हैं। सात मकबरों में लकड़ी के प्लेट, तांबे का दर्पण, लकड़ी की कंघी और कपड़े मिले हैं। 20वीं सदी से दुनिया भर के पुरातत्वविदों को लौलान के आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में अच्छी तरह संरक्षित शव और प्राचीन वस्तुएं मिल रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.