Move to Jagran APP

पाकिस्तान नोबेल विजेता वैज्ञानिक अब्दुस सलाम के चचेरे भाई की हत्या

सलीम अपने वकील बेटे फरहान के साथ ननकाना साहिब स्थित अदालत जा रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Thu, 30 Mar 2017 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2017 08:14 AM (IST)
पाकिस्तान नोबेल विजेता वैज्ञानिक अब्दुस सलाम के चचेरे भाई की हत्या
पाकिस्तान नोबेल विजेता वैज्ञानिक अब्दुस सलाम के चचेरे भाई की हत्या

लाहौर, प्रेट्र। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय के नेता मलिक सलीम लतीफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-झांगवी ने ली है। सलीम पाकिस्तानी नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक अब्दुस सलाम के चचेरे भाई थे।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक, वकील सलीम अपने वकील बेटे फरहान के साथ ननकाना साहिब स्थित अदालत जा रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। सलीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फरहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सलीम जमात-ए-अहमदिया संगठन के प्रमुख थे।

यह भी पढ़ें: चीन के शिनजियांग में लंबी दाढ़ी, नकाब पर रोक

लश्कर-ए-झांगवी ने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी ली। आतंकी संगठन के प्रवक्ता अली बिन सूफियां ने लिखा, 'लश्कर-ए-झांगवी बसरा ब्रिगेड की विशेष टुकड़ी ने एक नास्तिक को जहन्नुम भेजने का महान काम किया। सलीम अपने आसपास अपने पंथ के संदेश फैलाता था और लश्कर-ए-झांगवी के मुजाहिदीनों को उसकी तलाश थी।'

यह भी पढ़ें: एच 1 बी प्रणाली संशोधन में हो विवेक का इस्तेमाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.