यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेल्जियम सरकार को पहले से थी जानकारी, नहीं रोक पाई हमला
दरअसल शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए पेरिस हमले का मास्टरमाइंड सलाह अबदेसलाम ने पूछताछ में बताया था कि वो फिर ...और पढ़ें

ब्रसेल्स। बेल्जियम सरकार को रविवार को ही पता चल गया था कि ब्रसेल्स पर हमले की साजिश रची जा रही है। बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने रविवार को ही बयान जारी कर इस बात जानकारी दे दी थी लेकिन फिर भी आज ब्रसेल्स एयरपोर्ट पर हमला हो गया।
दरअसल शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए पेरिस हमले का मास्टरमाइंड सलाह अबदेसलाम ने पूछताछ में बताया था कि वो फिर से आतंक फैलाने की शुरूआत करने वाले थे और इस बार उनके निशाने पर ब्रूसेल्स है।
जर्मन मार्शल फोरम फंड फोरम को संबोधित करते हुए बेल्जियम के उपप्रधानमंत्री दिडियर रेंडर्स ने खुलासा किया था कि अबदेसलाम ने पूछताछ में बताया था कि वो ब्रसेल्स में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था।
उन्होंने उसी फोरम में कहा था कि शायद ये सच भी हो सकता है क्योंकि उन्होंने प्राथिमक जांच में ब़ड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद को जब्त किया था।
पढ़ें- बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स के एयरपोर्ट पर हुए दो धमाके
