विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी फंडिंग में टॉप 50 देशों में पाकिस्तान का नाम

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 07 Sep 2017 07:52 PM (IST)

बासेल इंस्टीट्यूट ऑन गवर्नेस ने मनी लांड्रिंग और आतंकियों की आर्थिक मदद करने के जोखिम को लेकर 146 देशों का आकलन किया।

आतंकी फंडिंग में टॉप 50 देशों में पाकिस्तान का नाम
आतंकी फंडिंग में टॉप 50 देशों में पाकिस्तान का नाम

इस्लामाबाद, प्रेट्र। आतंकियों की आर्थिक मदद करने पर पाकिस्तान का चेहरा फिर बेनकाब हुआ है। एक स्विस ग्रुप ने अपनी ताजा सूची में बताया कि आतंकी फंडिंग और मनी लांड्रिंग के मामले में शीर्ष 50 देशों की सूची में पाकिस्तान भी शामिल है।

बासेल इंस्टीट्यूट ऑन गवर्नेस ने मनी लांड्रिंग और आतंकियों की आर्थिक मदद करने के जोखिम को लेकर 146 देशों का आकलन किया। वर्ष 2017 के बासेल एंटी-मनी लांड्रिंग (एएमएल) इंडेक्स में अफगानिस्तान, श्रीलंका और नेपाल को उच्च जोखिम वाला देश समझा गया है। स्विटजरलैंड के इस स्वतंत्र और गैर लाभकारी ग्रुप की 146 देशों की सूची में पाकिस्तान को 46वें पायदान पर रखा गया है। इस सूची में निम्न जोखिम वाले देश को शून्य और उच्च जोखिम वाले देश को दस अंक दिए गए।

बासेल की सूची के अनुसार, उच्च एएमएल के जोखिम वाले दस देशों में ईरान, अफगानिस्तान, गिनी बिसाऊ, तजाकिस्तान, लाओस, मोजाम्बिक, माली, युगांडा, कंबोडिया और तंजानिया हैं। जबकि तीन निम्न खतरे वाले देशों में फिनलैंड, लिथुआनिया और एस्तोनिया हैं। शीर्ष रैंक पाने वाले ईरान को 8.60 अंक और निम्न रैंक वाले फिनलैंड को 3.04 अंक मिले हैं। पाकिस्तान को 6.64 अंक दिए गए हैं, जो इस साल के औसत अंक 6.18 से ज्यादा है। दक्षिण एशिया में अफगानिस्तान, नेपाल और श्रीलंका को क्रमश: 8.38, 7.57 और 7.15 अंक दिए गए। सूची में इनको क्रमश: दूसरे, 14वें और 25वें पायदान पर रखा गया है।

यह भी पढें: लश्कर-जैश पर लगाओ लगाम, पाक विदेश मंत्री ने सरकार को दी सलाह