Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान ने 58 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार किए

    By Edited By:
    Updated: Fri, 20 Sep 2013 10:18 PM (IST)

    कराची। पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने अपने जल क्षेत्र में कथित रूप से घुसने के आरोप में 58 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के प्रवक ...और पढ़ें

    Hero Image

    कराची। पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने अपने जल क्षेत्र में कथित रूप से घुसने के आरोप में 58 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

    एजेंसी के प्रवक्ता मुहम्मद फारुक ने गुरुवार को कहा कि कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भारतीय मछुआरे हमारे जल क्षेत्र में ही रुके रहे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी नावों को भी कब्जे में ले लिया गया। भारतीय मछुआरों की नौ नावों को जब्त किया गया है। पिछले महीने पाकिस्तान ने आठ किशोरों समेत 337 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। मानवाधिकार संगठन यहां जेलों में बंद भारतीय मछुआरों की रिहाई की मांग को लेकर लगातार अभियान चला रहा है। वर्तमान में 97 मछुआरे और तीन अन्य भारतीय कराची की जेल में बंद हैं। इनमें एक किशोर भी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर