विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक वायुसेना के हमले में 31 आतंकी ढेर

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Sun, 04 Jan 2015 12:20 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 04 Jan 2015 01:32 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अशांत पश्चिमोत्‍तर क्षेत्र में बड़ें हवाई हमले कर 31 आ‍तंकियों को मार गिराया है। पाकिस्‍तानी सेना के इस हमले में कई आतंकी घायल भी हुए हैं।

News Article Hero Image

पेशावर। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र में बड़ें हवाई हमले कर 31 आतंकियों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना के इस हमले में कई आतंकी घायल भी हुए हैं।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि ये हमले खैबर कबायली जिले की तिराह घाटी के कोकी खेल इलाके में चल रहे सैन्य अभियान का हिस्सा हैं। इस हमले में आतंकवादियों के ठिकानों को भी नष्ट किया गया।

आपकों बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना ने खैबर कबायली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हवाई हमले करके 57 आतंकियों को मार गिराया था। पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल पर हुए हमले के बाद से पाकिस्तान आतंक के खिलाफ सख्त हुआ है और लगातार हवाई हमले कर रहा है।

इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, ‘चार आतंकवादी ठिकानों और एक आत्मघाती हमलावर ट्रेनिंग सेंटर को नष्ट किया गया। खैबर के तिराह में शनिवार को किए गए हवाई हमले में कुछ आत्मघाती हमलावरों समेत 31 आतंकवादी मारे गए।

पढ़ें - पाकिस्तानी सेना के हवाई हमले में 57 आतंकी ढ़ेर

पढ़ें - तालिबान ने जारी की पेशावर के नरपिशाचों की तस्वीरें