विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीरिया में आइएस के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर अभी निर्णय नहीं

By Edited By:
Published: Tue, 26 Aug 2014 10:56 AM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 11:01 AM (IST)

सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की योजना पर राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अभी विचार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की योजना पर राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अभी विचार नहीं किया है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

व्हाइट के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रपति ने अभी तक सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के खिलाफ अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई की न तो कोई योजना बनाई है और न ही इससे संबंधित कोई आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि ओबामा सीरिया के मामले में कांग्रेस और उसके सदस्यों के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। हालांकि उन्होंने सैन्य हस्तक्षेप करने से भी इन्कार नहीं किया।

अर्नेस्ट ने कहा कि ओबामा कई मौके पर यह कह चुके है कि अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरत पड़ने पर सीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जाएगी।

सीरिया में कई सशस्त्र समूहों के पास एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल

आइएसआइएस ने बनाया नया इस्लामी राज्य, खलीफा घोषित