विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मनमोहन से 27 सितंबर को होगी ओबामा की मुलाकात

By Edited By:
Published: Thu, 05 Sep 2013 11:40 AM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2013 02:39 PM (IST)

वाशिंगटन। सीरिया संकट के कारण व्यस्तता के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। सीरिया संकट के कारण व्यस्तता के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बीच ह्वाइट हाउस में तय कार्यक्रम के अनुसार 27 सितंबर को मुलाकात होगी। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में इस सप्ताह जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर दोनों नेताओं के बीच औपचारिक द्विपक्षीय मुलाकात की कोई योजना नहीं है। बुधवार को दोनों देशों के अधिकारियों ने तय कार्यक्रम में किसी प्रकार के बदलाव की संभावनाओं से इन्कार किया है।

पढ़ें: मनमोहन- ओबामा मुलाकत से पूर्व हेडली को सौंपने पर फैसला संभव

इस बीच संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी वक्ताओं की ताजा सूची के अनुसार, 28 सितंबर को डॉ. सिंह न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। पहले उन्हें 27 सितंबर को आमसभा को संबोधित करना था लेकिन समझा जा रहा है कि डॉ. सिंह के ओबामा से तय मुलाकात के लिए यह बदलाव किया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर