Move to Jagran APP

भारत पर रणनीतिक दांव लगा रहा ओबामा प्रशासन

अमेरिका ने कहा है कि ओबामा प्रशासन भारत पर रणनीतिक दांव लगा रहा है, क्योंकि भारत को विश्व मंच पर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उसके ये कदम एशिया में संतुलन स्थापित करने की दिशा में हैं। दक्षिण व मध्य एशिया मामलों की सहायक मंत्री निशा देसाई बिस्वाल ने अमेरिकी सांसदों को कहा कि भारत को दक्षिण एशिय

By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 09:34 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 09:34 AM (IST)
भारत पर रणनीतिक दांव लगा रहा ओबामा प्रशासन

वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि ओबामा प्रशासन भारत पर रणनीतिक दांव लगा रहा है, क्योंकि भारत को विश्व मंच पर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उसके ये कदम एशिया में संतुलन स्थापित करने की दिशा में हैं।

loksabha election banner

दक्षिण व मध्य एशिया मामलों की सहायक मंत्री निशा देसाई बिस्वाल ने अमेरिकी सांसदों से कहा कि भारत को दक्षिण एशिया, एशिया प्रशांत व विश्व मंच पर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। बिस्वाल का यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी के 31 जुलाई को नई दिल्ली में होने वाली भारत व अमेरिका के बीच रणनीतिक बैठक में भाग लेने आने से पहले आया है।

संसद के विदेश मामलों की कमेटी की एशिया व प्रशांत महासागर क्षेत्र पर उप कमेटी के समक्ष दिए बयान में बिस्वाल ने कहा कि भारत का क्षेत्रीय व वैश्विक नेता के रूप में उभार और उसके आर्थिक एवं रणनीतिक विकास में अमेरिका का बहुत हित है। भारत की 'लुक ईस्ट' नीति व म्यांमार समेत दक्षिणपूर्व एशिया और पूर्वी एशिया में भारत के काम की सराहना करते हुए बिस्वाल ने कहा कि यही वह कारण है, जिससे अमेरिका भारत पर रणनीतिक दांव लगा रहा है।

ओबामा प्रशासन सुरक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत और प्रभावशाली भारत के लिए प्रतिबद्ध है, यह कहते हुए बिस्वाल ने कहा कि भारत एक क्षेत्रीय व उभरती हुई विश्व शक्ति है। साथ ही, साथ हिंद महासागर से अफगानिस्तान व उससे भी आगे सुरक्षा मुहैया कराने वाला और एक रणनीतिक साझीदार है। एशिया व प्रशांत महासागर की ओर अमेरिका की रणनीतिक बदलाव के मकसद को विशेषज्ञ चीन के बढ़ते प्रभाव और सैन्य शक्ति के रूप में उसकी बढ़ती शक्ति का मुकाबला करने के रूप में देखते हैं।

बिस्वाल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अगले कई माह तक द्विपक्षीय बातचीत होती रहेगी जिससे दोनों देशों की रणनीतिक, आर्थिक व व्यक्ति से व्यक्ति का रिश्ता मजबूत होगा।

पढ़ें: ओबामा ने तोड़ी लाइन

पढ़ें: मोदी ने स्वीकारा ओबामा का न्योता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.