विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिरोशिमा से दस गुना ताकतवर था उत्तर कोरिया का बम

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Wed, 06 Sep 2017 03:54 PM (IST)Updated: Fri, 08 Sep 2017 01:22 PM (IST)

द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में अगस्त, 1945 में हिरोशिमा को तबाह करने वाले बम का वजन 15 किलो टन था।

हिरोशिमा से दस गुना ताकतवर था उत्तर कोरिया का बम
हिरोशिमा से दस गुना ताकतवर था उत्तर कोरिया का बम

टोक्यो, एएफपी। जापान ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया का हाइड्रोजन बम हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से दस गुना ज्यादा बड़ा था। शुरुआत में इसका वजन 70 से 120 किलो टन आंका गया था लेकिन इसका वजन करीब 160 किलो टन हो सकता है।

द्वितीय विश्व युद्ध के अंत में अगस्त, 1945 में हिरोशिमा को तबाह करने वाले बम का वजन 15 किलो टन था। जापान के रक्षा मंत्री इसुनोरी ओनोडेरा ने बुधवार को कहा कि हमने उत्तर कोरिया के नवीनतम बम को लेकर अपने आकलन को संशोधित किया है। ओनोडेरा ने इस मसले पर अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस से भी फोन पर बात की।

यह भी पढ़ें:युद्ध के लिए बेकरार है उ.कोरिया, सीमा की ओर ले जा रहा मिसाइल