Move to Jagran APP

उ. कोरिया ने एक और अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया

कोरियाई मूल के अमेरिकी नागरिक को प्योंगयांग एयरपोर्ट से तब गिरफ्तार किया गया जब वह देश से बाहर जा रहे थे।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 03:48 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 03:48 PM (IST)
उ. कोरिया ने एक और अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया
उ. कोरिया ने एक और अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया

सियोल, रायटर : उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को एक और अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकार से उसके द्वारा गिरफ्तार किये गए अमेरिकी नागरिकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। माना जा रहा है कि यह गिरफ्तारी जासूसी के शक में की गई है।

loksabha election banner

दक्षिण कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाप के अनुसार करीब 50 साल की उम्र के कोरियाई मूल के अमेरिकी नागरिक को प्योंगयांग एयरपोर्ट से तब गिरफ्तार किया गया जब वह देश से बाहर जा रहे थे। गिरफ्तार किये गए व्यक्ति का सरनेम किम बताया गया है। वह यानबियान यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (वाइयूएसटी) में प्रोफेसर के रूप में पढ़ा चुके हैं।

चीन की इस यूनिवर्सिटी की प्योंगयांग में भी शाखा है। मानवाधिकारों के मामलों में बदनाम उत्तर कोरिया पहले भी अमेरिकी लोगों को गिरफ्तार करता रहा है। उत्तर कोरिया के अमेरिका के साथ औपचारिक कूटनीतिक संबंध नहीं हैं। इससे पहले जनवरी 2016 में 22 वर्षीय अमेरिकी छात्र ओट्टो वार्मबियेर को आपत्तिजनक बैनर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसे अदालत ने 15 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मार्च 2016 में कोरियाई मूल के अमेरिकी किम डोंग चुल (62) को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। सन 2012 में अमेरिकी मिशनरी कार्यकर्ता केनेथ बे को उत्तर कोरिया ने गिरफ्तार किया था और उन्हें 15 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन उन्हें दो साल के बाद रिहा कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.