Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोको हराम ने आठ और लड़कियों को किया अगवा

    By Edited By:
    Updated: Tue, 06 May 2014 11:26 PM (IST)

    लागोस। नाइजीरिया में कुख्यात आतंकी संगठन बोको हराम ने आठ और लड़कियों का अपहरण कर लिया है। इस लड़कियों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इससे पहले बीते 14 अप्रैल को बोको हराम ने बोर्नो प्रांत के चिबोक स्थित स्कूल से 223 छात्राओं को अगवा कर लिया था। ताजा घटना नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में स्थित वराबे गांव की है

    लागोस। नाइजीरिया में कुख्यात आतंकी संगठन बोको हराम ने आठ और लड़कियों का अपहरण कर लिया है। इस लड़कियों की उम्र 12 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इससे पहले बीते 14 अप्रैल को बोको हराम ने बोर्नो प्रांत के चिबोक स्थित स्कूल से 223 छात्राओं को अगवा कर लिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताजा घटना नाइजीरिया के पूर्वोत्तार में स्थित वराबे गांव की है। गांव के मूसा ने बताया कि सोमवार की रात दो कारों से आए हथियारबंद आतंकियों ने गांव पर धावा बोल दिया। गांव में आते ही उन्होंने गोलियां बरसानी शुरू कर दी थीं।' एक पुलिस सूत्र ने बताया कि बच्चियों को ट्रक में बैठाकर अपने साथ ले गए। आतंकी गांव से खाने का सामान भी लूट ले गए। बच्चियों को छुड़ाने के लिए ग्रामीण आतंकियों के पीछे भागे, लेकिन उनकी ओर से फायरिंग किए जाने के कारण पीछे हटने को मजबूर हो गए।

    गौरतलब है कि बोको हराम के नेताअबुबकर शेकू ने सोमवार को वीडियो जारी करते हुए 14 अप्रैल को अगवा की गई बच्चियों को बाजार में बेच देने की धमकी दी थी।

    पढ़ें: नाइजीरिया में 200 छात्राओं का अपहरण