विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवयानी के खिलाफ मामला वापस लेने की मांग

By Edited By:
Published: Mon, 23 Dec 2013 06:54 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 23 Dec 2013 06:58 PM (GMT+05:30)

भारतीय मूल के अमेरिकियों ने ओबामा प्रशासन से भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागडे के खिलाफ वीजा धोखाधड़ी का मामला वापस लेने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। भारतीय मूल के अमेरिकियों ने ओबामा प्रशासन से भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागडे के खिलाफ वीजा धोखाधड़ी का मामला वापस लेने की मांग करते हुए ह्वाइट हाउस में ऑनलाइन अर्जी देना प्रारंभ किया। उनके मुताबिक, वरिष्ठ भारतीय राजनयिक के अपमान से इस समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

गत 12 दिसंबर को न्यूयॉर्क में देवयानी की अपमानजनक गिरफ्तारी पर ऑनलाइन अर्जी में नाराजगी व्यक्त की गई। इसमें कहा गया कि राजनयिक छूट के बावजूद देवयानी को हथकड़ी लगाई गई, उनके कपड़े उतरवा कर तलाशी ली गई और उन्हें लॉकअप में रखा गया।

अर्जी देने वालों के मुताबिक, देवयानी अमेरिका में भारतीय समुदाय के लिए भारत सरकार का एक चेहरा हैं। देवयानी का अपमान भारतीय मूल के अमेरिकियों की भावनाओं को आहत करता है। इससे भारत व अमेरिका के संबंधों में तनाव आ सकता है। देवयानी के खिलाफ आपराधिक मामला शीघ्र वापस लिया जाना चाहिए।

इस बीच, कई विशेषज्ञों ने वीजा धोखाधड़ी मामले में इस 39 वर्षीय राजनयिक की गिरफ्तारी के अमेरिकी सरकार के निर्णय पर सवाल उठाए।

अमेरिकन यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ के प्रोफेसर स्टीफेन व्लाडेक ने एनबीसी न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, 'इस बात को लेकर कोई सवाल नहीं है कि सरकार ने कानून के मुताबिक काम किया, लेकिन अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत काम करने व विदेश संबंधों को लेकर काम करने में बहुत अंतर होता है।'

अमेरिकी विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी एम गार्डन जोंस ने कहा कि न्यूयॉर्क में भारतीय उप महावाणिज्य दूत के साथ हुआ बर्ताव निदंनीय है। जोंस पिछली सदी के अंतिम दशक में दिल्ली में तैनात रह चुके हैं।

पढ़ें: देवयानी को अमेरिकी अदालत में पेशी से मिली छूट

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर