विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यौन शक्ति बढ़ाने वाली 'हिमालयन वियाग्रा' के लिए मची लूट, एक की हत्या

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 18 Jun 2016 06:44 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jun 2016 06:56 AM (IST)

लाखों-करोड़ों में बिकने वाली 'हिमालयन वियाग्रा' को लेकर नेपाल में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

News Article Hero Image

काठमांडू, (एएफपी)। नेपाल में दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्र में 'हिमालयन वियाग्रा' को लेकर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मुगु जिले के चीफ केशाब राज ने बताया कि "बुधवार रात को 10-12 लुटेरों के एक गैंग ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि लुटेरों ने उनसे इकट्ठा की गई वियाग्रा को भी लूट लिया।"

'हिमालयन वियाग्रा' मतलब 'यार्सागुम्बा'

इस हिमालयन वियाग्रा को लोग यार्सागुम्बा के नाम से भी जानते हैं। आयुर्वेद में यार्सागुम्बा को जड़ी-बूटी की श्रेणी में रखा गया है जो हिमालय के ऊंचाई वाले इलाकों में मिलता है। दरअसल यह एक मृत कीड़ा है जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सेक्स पावर बढ़ाने के अचुक नुस्खे होते हैं इसलिए इसे हिमालयी वियाग्रा भी कहा जाता है। नेपाल के लोग इसे पड़ोसी देश चीन में ऊंची कीमतों पर बेचते हैं। चीन में इसे हर्बल दवाओं के काम में लाया जाता है।

यार्सागुम्बा एक कीड़ा है जो समुद्र तल से 3800 मीटर ऊंचाई पर हिमालय की पहाड़ियों में पाया जाता है। वैसे तो यह कुछ मात्रा में भारत और तिब्बत में भी मिलता है पर मुख्य रूप से यह नेपाल में पाया जाता है। यह कीड़ा भूरे रंग का होता है जिसकी लम्बाई लगभग 2 इंच होती है। यह कीड़ा यहां उगने वाले कुछ खास किस्म के पौधों पर ही पैदा होते हैं।

यार्सागुम्बा पहले भी कई लोगों की मौत का कारण बन चुका है। साल 2009 में इसको लेकर सात लोगों की हत्या कर दी गई थी। दो साल बाद अदालत ने 19 गांववालों को दोषी ठहराया था।

5000 साल पुराने वृक्ष के सेक्स बदलने से हैरान है बायोलॉजिस्ट्स