म्यांमारः खान में भूस्खलन, 99 की मौत; 100 से ज्यादा लापता
उत्तरी म्यांमार में पन्ने की एक खदान के करीब भूस्खलन होने से करीब सौ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद से सौ लोग लापता हैं। हादसा शनिवार को हुआ। रविवार दोपहर तक 99 शव निकाले जा चुके थे।
यंगून। उत्तरी म्यांमार में पन्ने की एक खदान के करीब भूस्खलन होने से करीब सौ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद से सौ लोग लापता हैं। हादसा शनिवार को हुआ। रविवार दोपहर तक 99 शव निकाले जा चुके थे। ज्यादातर लोगों की मौत कचरे के पहाड़ में दबने से हुई है जो खनन कंपनियों द्वारा पन्ना निकालने के लिए जमीन खोदने से बना था।
काचिन प्रांत के दूरदराज स्थित इस इलाके में बहुत से लोग झोंपडि़या बना कर रह रहे थे। स्थानीय अधिकारी निलार माइंत ने बताया कि मलबे से सिर्फ एक व्यक्ति जीवित निकाला जा सका था, उसकी भी कुछ देर बाद मौत हो गई। रेडक्रॉस, सेना, पुलिस और स्थानीय सामुदायिक समूहों के बचावकर्ता घटनास्थल पर हैं और लोगों को मलबे से निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
खराब मौसम के कारण बचाव के कामों में बाधा आ रही है। उल्लेखनीय है कि यह हादसा जहां हुआ है वहां विश्र्व के सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले पन्ने पाए जाते हैं। इसके कारोबार से म्यांमार को सालाना अरबों डॉलर की आमदनी होती है।