Move to Jagran APP

मोनिका लेविन्स्की ने साइबर प्रताड़ना के खिलाफ छेड़ी जंग

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ सेक्स स्कैंडल को लेकर सुर्खियों में रहीं मोनिका लेविन्स्की ने साइबर प्रताड़ना के खिलाफ जंग छेड़ दी है। मोनिका ने हाल ही में ट्विटर पर अकाउंट बनाया है। ट्विटर पर लोगों से जुड़कर वे साइबर प्रताड़ना को जड़ से मिटाने की कवायद में जुटी हुई हैं। बता दें कि मोनिका ने 14

By Test1 Test1Edited By: Published: Tue, 21 Oct 2014 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 10:20 PM (IST)
मोनिका लेविन्स्की ने साइबर प्रताड़ना के खिलाफ छेड़ी जंग

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के साथ सेक्स स्कैंडल को लेकर सुर्खियों में रहीं मोनिका लेविन्स्की ने साइबर प्रताड़ना के खिलाफ जंग छेड़ दी है।

loksabha election banner

मोनिका ने हाल ही में ट्विटर पर अकाउंट बनाया है। ट्विटर पर लोगों से जुड़कर वे साइबर प्रताड़ना को जड़ से मिटाने की कवायद में जुटी हुई हैं।

बता दें कि मोनिका ने 14 साल बाद पहली बार क्लिंटन से अपने प्रेम प्रसंग के बारे में सार्वजनिक रूप से चर्चा की। फो‌र्ब्स मैगजीन के समारोह में मोनिका ने क्लिंटन से जुड़ी यादें साझा की और साइबर प्रताड़ना को खत्म करने के लिए अभियान की घोषणा भी की।

मोनिका ने साझा किया दर्द

मोनिका ने बताया कि क्लिंटन के साथ अफेयर की खबरें फैलने के बाद उन्होंने आत्महत्या करने का मन बना लिया था। उन्होंने कहा कि वे संभवत: दुनिया की पहली इंसान थी जिसकी इंटरनेट से जिंदगी तबाह हो गई थी। उस दौरान न तो फेसबुक था, न इंस्टाग्राम और न ही ट्विटर। इसके बावजूद वे गॉसिप, न्यूज और मनोरंजन वेबसाइट्स पर सुर्खियों में रहीं। मोनिका ने कहा कि वे रोज कम्प्यूटर स्क्रीन को देखती थी और भगवान को कोसती थी।

एमएमएस से खिन्न होकर साइबर प्रताड़ना के खिलाफ बुलंद की आवाज

2010 में न्यूजर्सी में 18 साल की एक लड़की का एमएमएस वायरल हो गया था। जिसके बाद पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटनाक्रम से वाकिफ होने के बाद मोनिका ने साइबर प्रताड़ना के खिलाफ जंग छेड़ दी थी।

पढ़ें: अब क्या कहा मोनिका लेविन्सिकी ने क्लिंटन के बारे में

जानें: क्या इंटरनेट भी बन सकता है हत्या का जरिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.