Move to Jagran APP

द. अफ्रीका की रोलेन स्ट्रॉस को विश्व सुंदरी का ताज

इस वर्ष की विश्व सुंदरी का ताज दक्षिण अफ्रीका की मेडिकल छात्रा रोलेन स्ट्रॉस के सिर सजा है। पूर्वी लंदन में रविवार रात हुए रंगारंग ग्रांड फिनाले में 22 वर्षीय स्ट्रॉस ने दुनियाभर की 121 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर मिस वल्र्ड-2014 का खिताब अपने नाम किया। पिछले साल की विश्व

By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Sun, 14 Dec 2014 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 15 Dec 2014 12:46 AM (IST)

लंदन। इस वर्ष की विश्व सुंदरी का ताज दक्षिण अफ्रीका की मेडिकल छात्रा रोलेन स्ट्रॉस के सिर सजा है। पूर्वी लंदन में रविवार रात हुए रंगारंग ग्रांड फिनाले में 22 वर्षीय स्ट्रॉस ने दुनियाभर की 121 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर मिस वल्र्ड-2014 का खिताब अपने नाम किया। पिछले साल की विश्व सुंदरी मेगन यंग ने स्ट्रॉस को ताज पहनाया।

loksabha election banner

हंगरी की एडिना कलक्सर को उप विजेता घोषित किया गया। अमेरिका की एलिजाबेथ सैफ्रिट तीसरे स्थान पर रहीं। कोयल राणा से खिताब जीतने की उम्मीद कर रहे भारतीयों को एक बार फिर मायूस होना पड़ा और भारतीय प्रतिभागी को 10वें स्थान से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद उन्हें 'ब्यूटी विद अ पर्पज' और 'बेस्ट डिजायनर अवार्ड' से नवाजा गया। प्रतियोगिता में पहली बार पांच सुंदरियों को 'ब्यूटी विद अ पर्पज' घोषित किया गया। केन्या, गुयाना, ब्राजील और इंडोनेशिया की सुंदरियों को भी यह खिताब दिया गया। कोयल ने ग्रांड फिनाले की शुरुआत में 'डोला रे डोला' गाने पर कुछ देर के लिए नृत्य भी किया। वर्ष 1994 की मिस वल्र्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को इस अवसर पर आयोजकों की ओर से सम्मानित भी किया गया। ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन, पुत्री आराध्या और मां वृंदा राय के साथ ग्रांड फिनाले देखने पहुंची थीं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा के बाद से कोई भारतीय सुंदरी यह प्रतियोगिता अपने नाम नहीं कर सकी है। दुनियाभर के करोड़ों लोगों ने टीवी के माध्यम से प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले देखा।

यह एक बड़ी जिम्मेदारी

विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद स्ट्रॉस ने इसे एक बड़ी जिम्मेदारी करार दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों के लिए मुझे अपने आप को संभालना होगा। स्ट्रॉस ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया। रविवार की रात स्ट्रॉस को विश्व सुंदरी चुनने के साथ ही 20 नवंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता का समापन हो गया।

मन की खूबसूरती ज्यादा जरूरी है: कोयल

देखिए 1952 से 2010 तक की मिस यूनिवर्स इंडिया को


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.