विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेक्सिको का ड्रग माफिया अल चापो गिरफ्तार

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Sat, 09 Jan 2016 02:02 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2016 02:08 AM (IST)

करीब छह महीने पहले जेल से फरार हुए मेक्सिको के ड्रग माफिया जैक्विन गोजमान लेओरा उर्फ अल चापो को गिरफ्तार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मेक्सिको सिटी। करीब छह महीने पहले जेल से फरार हुए मेक्सिको के ड्रग माफिया जैक्विन गोजमान लेओरा उर्फ अल चापो को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरीक पेना नीटो ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी।

मेक्सिको के लॉस मोचिस शहर में शुक्रवार को समुद्र तट के किनारे प्रशासन से उनकी मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। गोजमान को मैक्सिको की नौसेना ने वर्ष 2014 में गिरफ्तार करवाया था। उसके बाद वर्ष 2015 में जुलाई के महीने में वह जेल से एक मील लंबी सुरंग बनाकर फरार हो गया था।

गोजमान ने मेक्सिको की सबसे सुरक्षित जेल में वीडियो कैमरे की जद में रहते हुए एकाएक जेल में लगे शावर के नीचे से गायब हो गया। वहां एक सुराख था जिसे एक सुरंग से जोड़ा गया था। इसी सुराख से वह एक कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंच गया था।