Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 किमी के दायरे में फैला मलेशियाई विमान का मलबा

    By Edited By:
    Updated: Fri, 18 Jul 2014 02:09 AM (IST)

    मिसाइल का निशाना बने मलेशियाई विमान एमएच 17 का मलबा करीब 15 किलोमीटर के दायरे में फैला दिखा। विमान पूर्वी यूक्रेन के ग्राबोवो नामक स्थान पर गिरा। वहां पहुंचे आपात राहत दल के एक सदस्य ने बताया कि करीब सौ शव एकत्र कर लिए गए हैं। इसके अलावा दर्जनों यात्रियों के क्षत-विक्षत शव इधर-उधर पड़े हैं। विमान के टूटे हुए लाल और

    ग्रैबोवो। मिसाइल का निशाना बने मलेशियाई विमान एमएच 17 का मलबा करीब 15 किलोमीटर के दायरे में फैला दिखा। विमान पूर्वी यूक्रेन के ग्राबोवो नामक स्थान पर गिरा। वहां पहुंचे आपात राहत दल के एक सदस्य ने बताया कि करीब सौ शव एकत्र कर लिए गए हैं। इसके अलावा दर्जनों यात्रियों के क्षत-विक्षत शव इधर-उधर पड़े हैं। विमान के टूटे हुए लाल और नीले रंग के डैने साफ पहचान में आ रहे थे। मलेशियाई एयरलाइन के विमानों में यही रंग इस्तेमाल होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिस इलाके में मलेशियाई विमान गिरा वहां पिछले कुछ समय में यूक्रेन की वायुसेना के दो विमान विद्रोहियों का निशाना बन चुके हैं। गुरुवार को सुबह ही यूक्रेन ने आरोप लगाया था कि रूस ने उसके एक लड़ाकू विमान को मार गिराया है। खुद को व्लादिमीर बताने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, 'मैं अपने ट्रैक्टर पर खेत में काम कर रहा था। तभी धमाके की तेज आवाज सुनी।

    मैंने देखा कि एक विमान तेजी से जमीन से टकराया और दो टुकड़ों में बंट गया। इसके बाद वहां काला धुआं छा गया।' यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे एक विद्रोही सर्गेई ने बताया कि उसने बालकनी से एक विमान को आसमान से तेजी से नीचे आते देखा। इसके तुरंत बाद उसने दो धमाकों की आवाज सुनी। सर्गेई के मुताबिक इस तरह से विमान को जमीन से हवा में मार करने वाले मिसाइल के जरिये ही गिराया जा सकता है।

    अब तक हुए बड़े विमान हादसों पर नजर:-

    - 8 मार्च, 2014 : कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा मलेशियाई विमान एमएच 370 लापता। विमान में 239 लोग सवार थे। अब तक नहीं चला पता।

    - 11 फरवरी, 2014 : अल्जीरिया की उत्तरी पूर्वी पहाड़ियों पर सैन्य वाहक विमान सी-130 दुर्घटनाग्रस्त। इसमें 78 लोग मारे गए।

    - 17 नवंबर, 2013 : तातरस्तान एयरलाइंस का बोइंग 737 कजान एयरपोर्ट (रूस) में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त। इसमें सवार सभी 50 लोगों की मृत्यु।

    -16 अक्टूबर, 2013 : लाओ एयरलाइंस की फ्लाइट एटीआर 72-600 उतरते वक्त लातविया की मेकांग नदी में गिरी। सभी 49 सवार मरे।

    - 3 जून, 2012 : दाना एयर पैसेंजर विमान नाइजीरिया के लागोस में दुर्घटनाग्रस्त। 150 विमान यात्रियों की मौत।

    - 20 अप्रैल, 2012 : भोजा एयर बोइंग 737 पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के मुख्य एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार। छह क्रू सदस्यों और 121 यात्रियों की मौत।

    - 26 जुलाई, 2011 : मोरक्को का सैन्य विमान सी-130 हरक्युलिस मोरक्को की गुलेमिम पहाड़ियों से टकराया। 78 लोग मरे। हादसा खराब मौसम के कारण हुआ।

    - 08 जुलाई, 2011 : हेवा बोरा एयरवेज का विमान खराब मौसम के चलते कांगो गणराज्य में दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार 118 में 74 यात्री मारे गए।

    - 9 जनवरी, 2011 : ईरान एयर बोइंग 727 हवा में टूटा। सवार 100 में 77 लोग मारे गए।

    - 05 नवंबर, 2010 : एयरो कैरिबियन पैसेंजर टर्बोप्राप विमान मध्य क्यूबा की पहाड़ियों से टकराया। 68 लोग मारे गए।

    - 28 जुलाई, 2010 : पाकिस्तानी विमान एयरब्लू की घरेलू फ्लाइट इस्लामाबाद में उतरते समय पहाड़ियों से टकराई। सभी 152 लोगों की मौत।

    - 22 मई, 2010 : एयर इंडिया का एक्सप्रेस बोइंग 737 मंगलूर एयरपोर्ट पर रनवे से फिसल कर खाई में गिरा। 158 लोग हादसे का शिकार।

    - 12 मई, 2010 : अफ्रीकिया एयरवेज का एयरबस 330 लीबिया के त्रिपोली एयरपोर्ट के करीब उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त। 100 लोग मरे।

    - 10 अप्रैल, 2010 : पोलिस राष्ट्रपति लेव कोजेंस्की को ले जा रहा टुपोलेव 154 विमान रूसी एयरपोर्ट स्मोलेंस्क पर हादसे का शिकार। 90 लोग मारे गए।

    - 25 जनवरी, 2010 : बेरुत से उड़ने के कुछ ही देर बाद इथियोपिया एयरलाइंस पैसेंजर जेट समुद्र में गिरा।

    - 01 जून, 2009 : एयर फ्रांस का विमान दक्षिणी अटलांटा में दुर्घटनाग्रस्त, 228 लोगों की मौत।

    - 1991 : सऊदी अरब से नाइजीरिया जा रहा हज यात्रियों का विमान दुर्घटना का शिकार। 261 यात्रियों की मौत।

    - 3 जून, 1962 : एयर फ्रांस का बोइंग 707 विमान पेरिस के ओर्ली एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के समय दुर्घटनाग्रस्त। 130 लोगों की मौत।

    - 22 नवंबर, 1952 : अमेरिकी वायुसेना का विमान डगलस सी-124 अलास्का की पहाड़ियों के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त। सभी 52 यात्रियों की मौत।

    पढ़ें: यूक्रेन सीमा पर मार गिराया मलेशियाई यात्री विमान, 295 की मौत

    हिंद महासागर में गिरा था मलेशियाई विमान एमएच 370, सभी यात्रियों की मौत