विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लीबिया का सैनिक विमान ट्यूनिसिया में दुर्घटनाग्रस्त, 11 की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 21 Feb 2014 02:08 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2014 02:12 PM (IST)

ट्यूनिस। लीबिया एक सैनिक विमान शुक्रवार को ट्यूनिसिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 11 लोग मारे गए जिनमें ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ट्यूनिस। लीबिया एक सैनिक विमान शुक्रवार को ट्यूनिसिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 11 लोग मारे गए जिनमें चालक दल के सदस्य और यात्री शामिल थे। विमान से मरीजों को ले जाया जा रहा था। बताया गया है कि विमान के इंजन में खराबी की वजह से यह दुर्घटना हुई है।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एंटोनोव विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया जब पायलट विमान को ग्रोमवालिया शाहर के निकट खेत में उतारने की कोशिश कर रहा था। ट्यूनिसिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में चालक दल के छह सदस्य और मरीज व उनके सगे संबंधी थे।