विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आखिरी अमेरिकी नौसैनिक अफगानिस्तान से कूच के लिए तैयार

By Edited By:
Published: Sun, 26 Oct 2014 09:17 PM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 09:18 PM (IST)

अफगानिस्तान में आखिरी अमेरिकी नौसेना यूनिट और ब्रिटिश सैनिकों ने रविवार को आधिकारिक तौर पर अपने अभियान को समाप्त कर दिया।

News Article Hero Image

काबुल। अफगानिस्तान में आखिरी अमेरिकी नौसेना यूनिट और ब्रिटिश सैनिकों ने रविवार को आधिकारिक तौर पर अपने अभियान को समाप्त कर दिया। उन्होंने देश छोड़ने के लिए सामान समेट लिए और एक विशाल सैन्य अड्डे को अफगान सेना के हवाले कर दिया।

तालिबान के कट्टरपंथी इस्लामिक शासन को खत्म करने के 13 साल बाद अंतरराष्ट्रीय सेना के क्षेत्रीय मुख्यालय में अमेरिकी और ब्रिटिश झंडों को उतारा गया। तालिबान शासन को गिराने के लिए अमेरिकी नेतृत्व में लंबे समय तक युद्ध चला था। सामरिक लिहाज से महत्वपूर्ण हेलमंड प्रांत में स्थित सैन्य अड्डे से सैनिकों की वापसी के समय के बारे में सुरक्षा कारणों से जानकारी नहीं दी गई। अमेरिका के इस सबसे बड़े सैन्य अड्डे कैंप लेदरनेक को अफगान के नियंत्रण में दे दिया गया है। इस साल के आखिर तक अफगानिस्तान में गठबंधन सेना का अभियान खत्म हो जाएगा। ब्रिटिश बलों ने भी समीप के कैंप को अफगानों के हवाले कर दिया। अमेरिकी मैरीन कैप्टन रियान स्टीनबर्ग ने कहा, 'यह अब खाली हो गया है।' अधिकारियों ने बताया कि बेस में अब अनुमानित तौर पर 4500 के आसपास ही अंतरराष्ट्रीय सैनिकों बचे हुए हैं। वो भी शीघ्र चले जाएंगे।

पढ़ें: करजई ने कहा, नाटो मिशन के कारण फायदे से ज्यादा नुकसान

पढ़ें:काबुल एयरपोर्ट के बाहर आतंकी हमला, जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकी ढेर