Move to Jagran APP

स्नोडेन से ज्यादा कठिन है असद को शरण देना

सीरिया के राष्ट्रपति बसर अल-असद को राजनीतिक शरण देना रूस के लिए आसान नहीं होगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इसे मानते हैं। उन्होंने कहा कि असद को पनाह देना अमेरिका के पूर्व खुफिया कर्मचारी एडवर्ड स्नोडेन को शरण देने से कहीं ज्यादा कठिन है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2016 04:11 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2016 07:30 PM (IST)

मास्को। सीरिया के राष्ट्रपति बसर अल-असद को राजनीतिक शरण देना रूस के लिए आसान नहीं होगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इसे मानते हैं। उन्होंने कहा कि असद को पनाह देना अमेरिका के पूर्व खुफिया कर्मचारी एडवर्ड स्नोडेन को शरण देने से कहीं ज्यादा कठिन है।

loksabha election banner

जर्मन समाचारपत्र को दिए साक्षात्कार में पुतिन ने हालांकि माना कि सीरियाई राष्ट्रपति ने कई गलतियां की हैं। रूसी राष्ट्रपति ने सीरिया में शांति को बहाल करने के लिए नए संविधान की जरूरत भी बताई। पुतिन ने कहा, 'असद को शरण देने पर फिलहाल चर्चा नहीं की जा सकती। रूस ने 2013 में स्नोडेन को संरक्षण दिया था, लेकिन असद के मामले में ऐसा करना ज्यादा कठिन है। इससे पहले सीरियाई जनता को अपनी राय व्यक्त करने का मौका जरूर देना चाहिए।

यदि ऐसा लोकतांत्रिक तरीके से किया जाता है तो असद को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिर चाहे वह राष्ट्रपति के पद पर रहें या न रहें।' सीरिया में पिछले पांच साल से जारी ¨हसक संघर्ष में ढाई लाख से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। गृह युद्ध खत्म करने के लिए असद और उसके विरोधियों के बीच 25 जनवरी को बैठक होनी है। इसे संयुक्त राष्ट्र का समर्थन हासिल है। रूस ने पिछले साल 30 सितंबर को असद के समर्थन में हवाई हमला शुरू किया था।

पुतिन ने लगे हाथ पश्चिमी देशों की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, 'असद अपनी ही जनता को कुचलना नहीं चाहते हैं। वह हथियारबंद लोगों से संघर्ष कर रहे हैं। इससे यदि जनता पीडि़त है तो पहले असद से लड़ने के लिए उन्हें हथियार मुहैया कराने वाले जिम्मेदार हैं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.