विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक-अफगान के बीच विवाद का फायदा भारत को: जमात-ए-इस्‍लामी

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 27 Feb 2017 01:08 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 02:35 PM (IST)

जमात-ए-इस्‍लामी के प्रमुख एमिर सिराजुल हक ने पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान को परस्‍पर सौहार्द्र कायम करने की सलाह दी।

पाक-अफगान के बीच विवाद का फायदा भारत को: जमात-ए-इस्‍लामी
पाक-अफगान के बीच विवाद का फायदा भारत को: जमात-ए-इस्‍लामी

इस्‍लामाबाद(आइएएनएस)। जमात-ए-इस्‍लामी के प्रमुख एमिर सिराजुल हक के अनुसार, इस्‍लामाबाद और काबुल को परस्‍पर सौहार्द्र कायम करना होगा क्‍योंकि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंध से केवल भारत को ही फायदा होगा।

हक ने कहा, 'पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान के बीच जब भी कोई विवाद होता है तो उसका 100 फीसद फायदा भारत को मिलता है।'

हक ने शनिवार शाम को हैदराबाद प्रेस क्‍लब में कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के पास शांति के अलावा दूसरा कोई और रास्‍ता नहीं है। संघ प्रशासित जनजातीय क्षेत्रों के भविष्‍य के बारे में उन्‍होंने बताया कि जमात ए इस्‍लामी पार्टी चाहती है कि सरताज अजीज के नेतृत्‍व वाली कमिटी के सुझावों को सरकार लागू करे, जिसका प्रस्‍ताव- खैबर पख्‍तून्‍वा के साथ आदिवासी क्षेत्र मिलाना है।

सीनेटर ने पाक सरकार को बलूच नागरिकों तक पहुंचने की सलाह दी। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा बलों के उपयोग से कभी मुश्‍किलों का समाधान नहीं होगा ऐसा हमारी पार्टी का मानना है और समझौते को हमेशा प्राथमिकता दी जानी चाहिए।