सीरिया में दर्जनों ईसाइयों सहित 230 अगवा
मध्य सीरिया के होम्स प्रांत से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने 230 लोगों को अगवा कर लिया है। इनमें कम से कम 60 ईसाई हैं। ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार अल-कारयातेन शहर से अगवा किए गए लोगों में 19 बच्चे भी हैं।
बेरुत। मध्य सीरिया के होम्स प्रांत से आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने 230 लोगों को अगवा कर लिया है। इनमें कम से कम 60 ईसाई हैं। ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार अल-कारयातेन शहर से अगवा किए गए लोगों में 19 बच्चे भी हैं।
आतंकियों ने बुधवार को इस शहर पर कब्जा जमाया था। शहर में उत्तर सीरिया के अलेप्पो से भागे ईसाइयों ने शरण ले रखी थी। बताया जाता है कि आतंकियों के कब्जे के बाद ये लोग भागने की फिराक में थे। इससे पहले फरवरी में आतंकियों ने उत्तर-पूर्व सीरिया से 250 ईसाइयों को अगवा किया था। इनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।
फ्रांसीसी महिला बंधक रिहा
यमन में इस साल 24 फरवरी को अगवा की गई फ्रांसीसी महिला इसाबेल प्राइम को कबायली लोगों ने शुक्रवार को रिहा कर दिया। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि वह जल्द ही अपने देश पहुंच जाएंगी। 30 साल की इसाबेल वर्ल्ड बैंक से जुड़े एक प्रोजेक्ट के सलाहकार के तौर पर यमन में तैनात थीं।