विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका ने ईरान को बताया आतंकवाद प्रायोजित करने वाला सबसे बड़ा देश

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sun, 05 Feb 2017 11:41 AM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2017 12:02 PM (IST)

अमेरिका ने ईरान को आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देशों से सबसे अव्‍वल बताया है। उन्‍होंने कहा कि पर काबू पाने के लिए पश्चिम एशिया में सेना को बढ़ाया नहीं जाएगा।

अमेरिका ने ईरान को बताया आतंकवाद प्रायोजित करने वाला सबसे बड़ा देश
अमेरिका ने ईरान को बताया आतंकवाद प्रायोजित करने वाला सबसे बड़ा देश

तोक्यो (पीटीआई)। अमेरिका ने ईरान को आतंकवाद प्रोयाजित करने वाला सबसे बड़ा देश बताया है। जापान की आधिकारिक यात्रा पर गए अमेरिका केे रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस यह बयान ईरान के मिसाइल परीक्षण के बाद उसपर अमेरिका द्वारा लगाए गए ताजा प्रतिबंधों के बाद दिया है।

मैटिस ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जहां तक ईरान की बात है यह आतंकवाद फैलाने वाला इकलौता सबसे बड़ा देश है। हालांकि उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया है कि इस सोच के बाद भी अमेरिका पश्चिम एश्यिा में अपनी सैन्य क्षमता में कोई इजाफा करेगा। मैैटिस ने कहा कि इससे निपटने के लिए पश्चिम एशिया में सैनिकों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का कोई इरादा नहीं है।

दक्षिण चीन सागर में फिलहाल सेना भेजने की कोई जरूरत नहीं : अमेरिका

ईरान के मुद्दे पर पूछे गए सवालों के जवाब में जेम्स मैटिस उन्होंने कहा कि ईरान को न तो अनदेखा किया जा सकता है और न ही उसे खरिज करने का कोई फायदा । लेकिन है और ईरान के दुस्साहस से निपटने के लिए फिलहाल सैन्य क्षमता में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। उन्होंने इस दौरान यह भी साफ किया कि अमेरिका के पास ऐसा करने की ताकत है लेकिन फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि ईरान द्वारा हाल ही में किए गए मिसाइल परीक्षण और यमन में हुती विद्रोहियों का समर्थन करने के लिए उसके खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए जाने की कल घोषणा की गई थी।

हमले की सूरत में नॉर्थ कोरिया पर न्यूक्लियर अटैक करने से नहीं हिचकेगा US