भारतीय मूल की महिला को अंतरराष्ट्रीय रेडियो पुरस्कार
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय मूल की महिला मनप्रीत कौर सिंह को घरेलू हिंसा पर एक डॉक्यूमेन्टरी बनाने पर अंतरराष्ट्रीय रेडियो पुरस्कार से नवाजा गया। मनप्रीत को अपनी डॉक्यूमेन्टरी फीचर 'द एनिमी विदिन' के लिए न्यूयॉर्क में हुए अंतरराष्ट्रीय रेडियो समारोह में रजत पदक से सम्मानित किया गया।
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय मूल की महिला मनप्रीत कौर सिंह को घरेलू हिंसा पर एक डॉक्यूमेन्टरी बनाने पर अंतरराष्ट्रीय रेडियो पुरस्कार से नवाजा गया। मनप्रीत को अपनी डॉक्यूमेन्टरी फीचर 'द एनिमी विदिन' के लिए न्यूयॉर्क में हुए अंतरराष्ट्रीय रेडियो समारोह में रजत पदक से सम्मानित किया गया।
वे एसबीएस पंजाबी रेडियो चैनल पर कार्यकारी निर्माता के पद पर कार्यरत हैं। उनकी फीचर कहानी ने सर्वश्रेष्ठ विशेष रिपोर्ट श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया। भारत और ऑस्ट्रेलियाई समुदाय में इस सामाजिक बीमारी पर बनी डॉक्यूमेन्टरी ने सभी पर मजबूत प्रभाव डाला।
इससे पहले इस फीचर कहानी को वॉक्ले पुरस्कार के लिए नामित किया जा चुका है। साथ ही महिलाओं के अधिकारों और मुद्दों के प्रति बढ़ती जागरुकता और समझदारी के लिए साल 2013 में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के संयुक्त राष्ट्र संघ पुरस्कार से भी नवाजा गया है।