विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में भारतीय सिख डॉक्टर को जान से मारने की धमकी

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Fri, 31 Mar 2017 06:27 AM (IST)Updated: Fri, 31 Mar 2017 06:33 AM (IST)

इंडियानापोलिस स्थित सिख राजनीतिक कार्यसमिति ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है।

अमेरिका में भारतीय सिख डॉक्टर को जान से मारने की धमकी
अमेरिका में भारतीय सिख डॉक्टर को जान से मारने की धमकी

वाशिंगटन, प्रेट्र : अमेरिका के इंडियाना में एक सिख डॉक्टर को अज्ञात फोन से जान से मारने की धमकी मिली है। भारतीय अमेरिकियों के खिलाफ आपराधिक वारदातों की श्रृंखला में इस घटना को भी देखा जा रहा है।

इंडियाना स्थित मुनरो अस्पताल में कार्यरत भारतीय डॉक्टर अमनदीप सिंह को उनके सेल फोन पर किसी अज्ञात ने एसएमएस के जरिए जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने यह भी दावा किया है कि उसने भारतीय समुदाय के कई लोगों को पहले भी मारा है। और अब अमनदीप सिंह की बारी है।

इंडियानापोलिस स्थित सिख राजनीतिक कार्यसमिति ने बयान जारी कर यह जानकारी दी है। ब्लूमिंगटन पुलिस ने जांच में पाया कि जिस फोन नंबर से धमकी दी गई थी वह चालू है। इस फोन नंबर को किसी तीसरे व्यक्ति ने हैक कर लिया था। डॉक्टर सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस इस मामले को नस्लीय धमकी के रूप में लेकर जांच कर रही है। सिंह अमेरिका में वर्ष 2003 से रह रहे हैं। वह भारत में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका गए थे। लेकिन इंडियाना राज्य में वह तीन साल पहले ही मुनरो अस्पताल में प्रशासनिक पद पर नियुक्त होकर आए।