विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान की जेल में भारतीय की संदिग्ध हालात में मौत

By Edited By:
Published: Tue, 04 Feb 2014 02:56 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2014 08:13 PM (IST)

कराची। पाकिस्तान की एक जेल में मंगलवार को एक और भारतीय मछुआरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

कराची। पाकिस्तान की एक जेल में मंगलवार को एक और भारतीय मछुआरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी पहचान किशोर भगवान के रूप में की गई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। दो महीने के अंदर कराची की जेल में भारतीय मछुआरे के मरने की यह दूसरी घटना है। इस बीच भारत ने इस्लामाबाद स्थित अपने मिशन से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है।

मीडिया रिपोर्टो में बताया गया है कि कराची की लांधी जेल में बंद किशोर मंगलवार सुबह मृत पाए गए। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एक अस्पताल भेजा गया है। पिछले साल जनवरी में पाकिस्तानी जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में मैरीटाइम सिक्युरिटी एजेंसी ने किशोर सहित 54 भारतीय नाविकों को गिरफ्तार किया था। उन्हें 25 जनवरी, 2013 को जेल भेज दिया गया था। भारतीय राजनयिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस बारे में अभी तक उन्हें अवगत नहीं कराया है।

पढ़े : मसूद अजहर की रैली पर पाकिस्तान में उठे सवाल

इस बीच नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने अपने मिशन से मछुआरे की मौत की घटना के बारे में पता लगाने को कहा है। गत 19 दिसंबर को भी कराची की जेल में एक अन्य भारतीय मछुआरे 35 वर्षीय भीखा लाखा शियाल की मौत हो गई थी लेकिन उनका शव अभी तक भारतीय अधिकारियों के हवाले नहीं किया गया है। उनकी मौत की वजह भी अब तक नहीं बताई गई। एक भारतीय राजनयिक ने बताया कि हमें उम्मीद है कि शीघ्र ही शव (शियाल का) सौंप दिया जाएगा। उनके शव को मुर्दाघर में रखा गया है। गौरतलब है कि लाहौर की कोट लखपत जेल में 26 अप्रैल, 2013 को भारतीय कैदी सरबजीत सिंह पर कुछ कैदियों ने जानलेवा हमला किया था जिसके बाद उन्हें गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई थी। इसके अलावा उसी साल जनवरी में जम्मू निवासी चमेल सिंह की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हुई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर