पाकिस्तान में भारतीय गिरफ्तार, पाकिस्तानी परिचय-पत्र मिला
पाकिस्तान में 1982 से रह रहे भारतीय नागरिक को पारिवारिक विवाद के बाद गिरफ्तार किया गया है। उसके पास पाकिस्तान का राष्ट्रीय पहचान--पत्र मिला है। उसकी शादी पाकिस्तान के एक प्रभावी परिवार में हुई है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 1982 से रह रहे भारतीय नागरिक को पारिवारिक विवाद के बाद गिरफ्तार किया गया है। उसके पास पाकिस्तान का राष्ट्रीय पहचान-पत्र मिला है। उसकी शादी पाकिस्तान के एक प्रभावी परिवार में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि रस्तम साधुआ नामक व्यक्ति को शुक्रवार को संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने पाकिस्तान का परिचय पत्र रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। यह परिचय पत्र सिर्फ पाकिस्तान के नागरिकों को ही दिया जाता है। अधिकारी ने बताया कि उसे इस्लामाबाद की एक कोर्ट से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले उसकी अग्रिम जमानत अर्जी कर दी गई थी। शराब उद्योगपति का दामाद बना साधुआ 1982 में भारत से पाकिस्तान पहुंचा था इसके बाद से ही पाकिस्तान में रह रहा था।
वह पाकिस्तान के प्रभावी अल्पसंख्यक सांसद अस्फांदयार का साला और जाने-माने शराब उद्योगपति स्वर्गीय एमपी भांद्रा का दामाद है। सूत्रों का कहना है कि भांद्रा की मृत्यु के बाद उनकी बेटी और बेटे अस्फांदयार के बीच मतभेद हो गए। यह वही बेटी है जिसकी शादी साधुआ से हुई थी। उल्लेखनीय है कि अस्फांदयार पहले भी कई नोटिस जारी कर चुका है कि उसकी बहन और बहनोई उसकी पैतृक संपत्ति को ह़़डपना चाहते हैं।
उसने साधुआ पर पत्नी के जरिए उसकी संपत्ति ह़़डपने का आरोप लगाया। दोनों परिवारों ने पहले भी एक दूसरे पर कोर्ट केस किए हैं। अस्फांदयार ने साधुआ की गिरफ्तारी पर इत्मीनान जताते हुए पाकिस्तान के अखबार डान से कहा वह उसके संदिग्ध व्यवहार की शिकायत करेगा। अस्फांदयार का कहना है कि साधुआ ने पहले उनके पिता और परिवार को भी बदनाम किया। शनिवार को फिर साधुआ को कोर्ट में पेश किया जाएगा।