विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए संरा महासचिव गुतेरस के प्रति भारत ने दिखाई गर्मजोशी

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 06 Oct 2016 04:08 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2016 04:32 PM (IST)

संयुक्‍त राष्‍ट्र में बान की मून की जगह एंटोनियो गुतेरस को महासचिव के रूप में नियुक्‍त किया जाएगा।

News Article Hero Image

संयुक्त राष्ट्र, (प्रेट्र)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में एंटोनियो गुतेरस की नियुक्ति का भारत ने स्वागत किया है। पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री गुतेरस संयुक्त राष्ट्र में बान की मून का स्थान लेंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट करके देश की भावनाओं से अवगत कराया है।

अकबरुद्दीन ने ट्वीट के साथ एक फोटो भी संलग्न की है जिसमें गुतेरस विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से हाथ मिला रहे हैं। यह फोटो गुतेरस की जुलाई में नई दिल्ली यात्रा के समय की है। 67 वर्षीय गुतेरस ने संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी संगठन में भी दस साल तक कार्य किया है। सुरक्षा परिषद के मतदान में उन्हें स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ। इसी के बाद ही उनका नाम अगले महासचिव के रूप में घोषित किया गया।

बुधवार को 15 सदस्यों वाली सुरक्षा परिषद छठीी बार वोट डाले थे। इनमें पहली वरीयता के 13 वोट गुतेरस को हासिल हुए। सुरक्षा परिषद के सभी पांच स्थायी सदस्यों ने उनके पक्ष में मतदान किया। गुतेरस संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव होंगे। वर्तमान महासचिव बान की मून का दस साल का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2016 को पूरा हो रहा है।

पुर्तगाल के पूर्व पीएम एंटोनियो गिटरीज होंगे संयुक्त राष्ट्र के अगले महासचिव

UN में भारत ने कहा, पाकिस्तान पूरी तरह हो चुका है बेनकाब