विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो अरब मे नीलाम हुआ भारत का 'प्रिंसी' हीरा

By Edited By:
Published: Wed, 17 Apr 2013 04:22 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2013 04:34 PM (IST)

न्यूयॉर्क। दक्षिण भारत में गोलकुंडा की खान से प्राप्त 34 कैरेट का 'प्रिंसी' हीरा यहां तीन करोड़

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। दक्षिण भारत में गोलकुंडा की खान से प्राप्त 34 कैरेट का 'प्रिंसी' हीरा यहां तीन करोड़ 90 लाख डॉलर [करीब 2.1 अरब रुपये] में नीलाम हुआ। यह हीरा किसी समय विश्व के सबसे अमीर आदमी और हैदराबाद के अंतिम निजाम मीर उस्मान अली खान के पास होता था। एक अज्ञात व्यक्ति ने इसे खरीदा है। उसने फोन से इसके लिए बोली लगाई थी।

न्यूयॉर्क स्थित क्रिस्टी नीलामीघर की ओर से बताया गया कि ब्रिटिश मूल की अमेरिकी अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर के प्रसिद्ध संग्रह को छोड़कर यह अमेरिका में सबसे सफल आभूषण नीलामी थी। क्रिस्टी को इस बात पर गर्व है कि उसने इस ऐतिहासिक रत्न की नीलामी की। हीरे की नीलामी में नीलामीघर की ओर से नया रिकॉर्ड बनाया गया है।

इससे पहले दिसंबर, 2008 में 'विट्टल्सबैच डायमंड' की नीलामी से 2 करोड़ 43 लाख डॉलर [करीब 1.3 अरब रुपये] प्राप्त हुए थे। प्रिंसी का इतिहास कुलीन परिवार से जुड़ा रहा है। निजाम मीर उस्मान को टाइम पत्रिका ने 1937 में विश्व का सबसे धनी व्यक्ति घोषित किया था। 14 वर्षीय 'प्रिंस ऑफ बड़ौदा' के नाम पर हीरे को पि्रंसी नाम दिया गया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर