विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ उगला जहर, मोदी को बताया जिम्मेदार

By Edited By:
Published: Mon, 09 Jun 2014 10:59 AM (IST)Updated: Tue, 10 Jun 2014 07:29 AM (IST)

जमात-उद-दावा के चीफ और 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाकिस्तान में कराची शहर के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जमात-उद-दावा के चीफ और 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाकिस्तान में कराची शहर के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले के लिए नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है। भारत के खिलाफ एक बार फिर जहर उगलते हुए हाफिज सईद ने कहा कि इस हमले के पीछे हमारे दुश्मन भारत और उसके पीएम नरेंद्र मोदी का हाथ है।

आतंकी सईद ने अपने ट्वीट में लिखा है कि यह पाकिस्तान पर हमला है। भारत द्वारा छेड़े गए इस युद्ध के पीछे नरेंद्र मोदी की नई सिक्योरिटी टीम है। हामारा मुल्क जानता है कि असली दुश्मन कौन है।

हाफिज सईद ने पाकिस्तानी सरकार को नसीहत देते हुए लिखा है कि भारत के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाने की कोशिश बंद होनी चाहिए। यह जवाब देने का वक्त है।

पढ़ें: कराची एयरपोर्ट पर फिर से फायरिंग शुरू, 10 आतंकी हो चुके हैं ढेर