Move to Jagran APP

दक्षिण सूडान में इंसान से ज्यादा कीमती हैं मवेशी, भारतीय अभिनेता लोकप्रिय

जवानों ने बताया कि गाय देने पर हत्या की सजा भी माफ हो जाती है। शादियां भी पशुओं की तादाद पर निर्भर होती हैं।

By Amit MishraEdited By: Published: Sun, 28 May 2017 09:29 PM (IST)Updated: Sun, 28 May 2017 09:29 PM (IST)
दक्षिण सूडान में इंसान से ज्यादा कीमती हैं मवेशी, भारतीय अभिनेता लोकप्रिय
दक्षिण सूडान में इंसान से ज्यादा कीमती हैं मवेशी, भारतीय अभिनेता लोकप्रिय

नई दिल्ली, प्रेट्र। दुनिया के सबसे युवा देश दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र के अधीन तैनात भारतीय शांति रक्षक दल के जवानों को अजीबोगरीब समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस देश में तेल या जमीन पर अधिकार के लिए उतने झगड़े-फसाद नहीं होते, जितना मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष होता है। जवानों ने बताया कि गाय देने पर हत्या की सजा भी माफ हो जाती है। शादियां भी पशुओं की तादाद पर निर्भर होती हैं।

loksabha election banner

भारतीय जवान संयुक्त राष्ट्र के दक्षिण सूडान मिशन (यूएनएमआइएसएस) के तहत तैनात हैं। राजधानी जुबा से तकरीबन 190 किलोमीटर दूर बोर में तैनात जवान मयूर शेकातकर ने बताया कि यहां दहेज के तौर पर मवेशी दिए जाते हैं। कम से कम 200 मवेशी होने पर ही यह तय किया जाता है कि युवक शादी के योग्य है या नहीं।

ब्रिगेडियर केएस बरार दक्षिण सूडान को सीरिया के बाद सबसे खतरनाक बताते हैं। उन्होंने कहा, 'सूडान के कबायली समुदाय मवेशियों पर अधिकार को लेकर भिड़ते रहते हैं। पशुओं को इंसानों से ज्यादा कीमती समझा जाता है। हर किसी के पास हथियार होने से स्थिति और जटिल हो गई है। खूनी संघर्ष में अब तक सात भारतीय जवानों को जान गंवानी पड़ी है।' दक्षिण सूडान में कृषि के लिए माकूल व्यवस्था नहीं होने के कारण पशुओं का महत्व बहुत ज्यादा है।

शेकातकर बताते हैं कि शुष्क मौसम में कबायली समुदाय नील नदी की ओर पलायन करते हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा टकराव होते हैं। यूएन के शांति अभियान में 7,600 से ज्यादा भारतीय जवान तैनात हैं।

मेडिकल ऑफीसर लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद शेल्के ने वहां की भयानक स्थिति को आंकड़ों के जरिये स्पष्ट करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंने दो हजार लोगों का इलाज किया है, जबकि इस अवधि में तकरीबन 10 हजार से ज्यादा मवेशियों के मामले उनके पास आए।

भारतीय अभिनेता लोकप्रिय

दक्षिण सूडान में लंबे समय से सेवा देने के कारण भारतीय जवान स्थानीय लोगों के बीच ज्यादा घुले-मिले हैं। वहां के लोग जवानों का स्वागत 'राम-राम' से करते हैं। देश में भारतीय फिल्में और अभिनेता लोकप्रिय हैं। मेजर कार्तिक मनराल ने बताया, 'स्थानीय लोग शाहरुख खान, काजोल आदि के बारे में सवाल पूछते हैं। सुपरहिट फिल्म 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के बारे में भी जानकारी मांगते हैं।'

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले भी रूसी राजदूत के संपर्क में थे ट्रंप के दामाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.