विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पोलियो मुक्त विश्व में पाकिस्तान बाधा : बिल गेट्स

By Edited By:
Published: Wed, 22 Jan 2014 04:14 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 22 Jan 2014 05:30 PM (GMT+05:30)

न्यूयॉर्क। अमेरिकी आइटी दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स ने चेतावनी दी है कि नाइजीरिया और पाकिस्तान में हिंसा के चलते वर्ष 201

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क। अमेरिकी आइटी दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स ने चेतावनी दी है कि नाइजीरिया और पाकिस्तान में हिंसा के चलते वर्ष 2018 तक पोलियो को खत्म करने के लक्ष्य को हासिल करने में पिछड़ सकते हैं।

चिकित्सा के क्षेत्र में अनुसंधान और टीकाकरण अभियान के लिए धन मुहैया कराने वाली उनकी संस्था बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने पिछले साल इस गंभीर बीमारी को आगामी छह वर्षो में खत्म करने को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया था। भारत में पिछले तीन वर्षो में पोलियो का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसलिए उसे पोलियो मुक्त देश घोषित कर दिया गया है। दुनिया में तीन देश अफगानिस्तान, पाकिस्तान और नाइजीरिया बचे हैं जहां इस बीमारी का प्रकोप व्याप्त है। इसके अलावा सीरिया और सोमालिया में भी पोलियो के कुछ नए मामले सामने आए हैं।

2035 तक दुनिया में कोई गरीब देश नहीं रहेगा

बिल गेट्स और उनकी पत्‍‌नी मिलिंडा दुनियाभर के गरीबों के भविष्य को लेकर आशावादी हैं। उनका कहना है कि तीन मिथ (भ्रांतियां) गरीबी और बीमारियों से लड़ने के प्रयास में बाधा डाल रहे हैं। बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित छठे सालाना पत्र में बिल गेट्स ने लिखा, कुछ लोगों द्वारा फैलाई जा रही पहली भ्रांति यह है कि गरीब देश गरीब बने रहने के लिए अभिशप्त हैं। मगर यह सत्य नहीं है।

उन्होंने अनुमान जताया कि वर्ष 2035 तक दुनिया में कोई गरीब देश नहीं होगा। लगभग सभी देश उसी स्थिति में होंगे जिसे हम अभी निम्न मध्यम आय अथवा धनी देश कहते हैं। दूसरी भ्रांति यह है कि विदेशी सहायता बेकार है। वहीं मिलिंडा ने लिखा कि तीसरी भ्रांति यह है कि जान बचाने से आबादी बढ़ेगी। उनकी संस्था दुनिया की सबसे बड़ी धर्मार्थ संस्था है। इसकी स्थापना 13 साल पहले की गई थी। उसके बाद से यह करीब 28.3 अरब डॉलर की सहायता प्रदान चुकी है।

पढ़ें: बिल गेट्स के साथ दुनिया में सचिन समेत 6 और भारतीय हैं फेमस

हार रही है जिंदगी की जंग

भारतीयों की जुबान पर चढ़ने वाले 'दो बूंद जिंदगी की' की जुमले ने आखिरकार देश से पोलियो का खात्मा करने में अहम भूमिका निभाई। आज हम पोलियो मुक्त देश बन चुके हैं, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में पोलियो पिलाने वाले कार्यकर्ताओं को निशाना बनाए जाने के चलते वहां यह अभियान खतरे में पड़ गया है। पेश है एक नजर:-

पाकिस्तान में पोलियो के मामले

अन्य देशों में मामले (2013)

सोमालिया-185

पाकिस्तान-91

नाइजीरिया-53

सीरिया-17

केन्या-14

अफगानिस्तान-13

इथियोपिया-8

कैमरून-4

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर