Move to Jagran APP

फ्रांसीसी डीजे ग्वेटा का बेंगलुरु कंसर्ट रद

बेंगलुरू में फ्रांस के चर्चित डीजे डेविड ग्वेटा के म्यूजिक कंसर्ट को रद कर दिया गया है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Thu, 12 Jan 2017 09:05 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jan 2017 09:18 PM (IST)
फ्रांसीसी डीजे ग्वेटा का बेंगलुरु कंसर्ट रद

बेंगलुरु, प्रेट्र। आइटी सिटी के नाम से मशहूर बेंगलुरु की साख पर फिर बट्टा लगा है। फ्रांस के चर्चित डीजे डेविड ग्वेटा के म्यूजिक कंसर्ट को रद कर दिया गया है। आयोजकों ने इसके पीछे नए साल की पूर्व संध्या पर महिलाओं से हुई छेड़खानी के बाद बिगड़ी कानून-व्यवस्था का हवाला दिया है।

loksabha election banner

चैरिटी के तहत ग्वेटा (49) का म्यूजिक कंसर्ट भारत के चार शहरों में आयोजित होना है। शुरुआत गुरुवार रात बेंगलुरु से होनी थी। इसके बाद वह मुंबई, हैदराबाद और नई दिल्ली में भी संगीत प्रेमियों से रूबरू होने वाले हैं।

यूएन में अमेरिकी राजदूत के लिए हेली की पुष्टि अगले सप्ताह

आयोजक संस्था सनबर्न के मुख्य कार्यकारी अधिकारी करन सिंह ने कहा, 'नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुई छेड़खानी की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने ग्वेटा का कंसर्ट नहीं कराने की सिफारिश की थी। सनबर्न ने कार्यक्रम आयोजित कराने की पूरी कोशिश की लेकिन प्रशासन इसके लिए तैयार नहीं था। ऐसे में कंसर्ट रद करना पड़ा है।'

ट्रंप प्रशासन अमेरिका में कारोबारी वीजा की शर्ते कड़ी करेगा

पुलिस ने आयोजकों के दावे को खारिज किया है। पुलिस महानिरीक्षक सीमांत कुमार सिंह ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। आयोजकों ने पुलिस से अंतिम पलों में संपर्क किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.