विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रूस विमान दुर्घटना में मरने वाले 61 लोगों में 2 भारतीय भी शामिल

By kishor joshiEdited By:
Published: Sat, 19 Mar 2016 07:54 AM (IST)Updated: Sat, 19 Mar 2016 02:58 PM (IST)

रूस में हुए प्लेन हादसे में मारे गए 55 यात्रियों में से अंजू कथीरवेल अय्यपन और मोहन श्याम नाम के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मास्को। रूस में हुए प्लेन हादसे में मारे गए 7 क्रू मेंबर्स सहित 55 यात्रियों में, दो यात्री भारतीय भी थे। दुबई मीडिया हाउस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में मरने वाले लोगों में 44 रूसी, 8 यूक्रेन, 2 भारत और 1 उजबेकिस्तान का नागरिक था। विदेश मंत्रालय के अनुसार मारे गए भारतीयों के नाम सुश्री अंजू कथीरवेल अय्यपन और मोहन श्याम हैं।

आपको बता दें कि आज रूस में दुबई का यात्री बोइंग विमान, फ्लाई दुबई, एफजेड 981दुर्घटनाग्रस्त हो गया हो गया । इस हादसे में विमान में सवार 7 क्रू मेंबर्स सहित सभी 55 यात्रियों की मौत हो गई है। यह हादसा लैंडिग के समय दक्षिणी रूस के रास्टोव ऑन डोन में हुआ। रूसी मीडिया के अनुसार दुर्घटना का कारण मौसम की खराब दृश्यता बताई जा रही है।

दुर्घटना तब हुई जब विमान लैंडिंग के लिए अपना दूसरा प्रयार कर रहा था और इसी दौरान खराब मौसम के कारण वह रनवे से भटक गया और इस कारण विमान में भंयकर आग लग गई। विमान ने देर रात भारतीय समयानुसार 2350 बजे दुबई से उड़ान भरी थी।

पढ़ें: बिजली गिरने से अमेरिकन एयरलाइंस के विमान की आपात लैंडिंग

एयर ट्रैफिक कंट्रोल और स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने इस बात की पुष्टि की है कि बोइंग 737-800 विमान खराब दृश्यता के कारण रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद दूसरी उड़ानों का रास्ता बदल दिया गया है। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गएं हैं।

अमीरात की फ्लाईदुबई ने अपने फेसबुक पेज पर जारी किए गए एक बयान में कहा है कि हमें ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है और हम जल्द से जल्द आपके साथ और अधिक जानकारी शेयर करेंगे और लगातार अपडेट करेंगे।