विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अफगानिस्तान में आई बाढ़ से 100 की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 26 Apr 2014 02:01 AM (IST)Updated: Sat, 26 Apr 2014 02:02 AM (IST)

लगातार दो दिन तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ से उत्तरी अफगानिस्तान में 100 से ज्यादा लोगों की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मजार-ए-शरीफ। लगातार दो दिन तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ से उत्तरी अफगानिस्तान में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता ग्रामीणों की तलाश में कई हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि जानमाल का सबसे ज्यादा नुकसान जोजान और फरयाब प्रांत में हुआ है। इन प्रांतों में बाढ़ ने सैकड़ों गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। हजारों घर और खेत बाढ़ के पानी में डूबे हैं। जोजान प्रांत के पुलिस प्रमुख फकीर मुहम्मद जोजानी ने अब तक 50 शव मिलने की पुष्टि की है। बचाव कार्य में लगे हेलीकॉप्टरों ने दो सौ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। तुर्कमेनिस्तान सीमा से लगे फरयाब के गवर्नर मुहम्मदुला बताश ने कहा, बारिश अब भी जारी है, जिसकी वजह से राहत कार्य में मुश्किल हो रही है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

पढ़ें : अफगान पुलिसकर्मी की फायरिंग में तीन अमेरिकी मरे