विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले वार्ता करे ईरान, फिर हटेगा प्रतिबंध

By Edited By:
Published: Tue, 17 Apr 2012 10:07 AM (IST)Updated: Tue, 17 Apr 2012 02:15 PM (IST)

अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अब इरान को यह सिद्ध करना होगा कि वह परमाणु वार्ता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ब्राजीलिया। अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि अब इरान को यह सिद्ध करना होगा कि वह परमाणु वार्ता के लिए गंभीर तौर पर सोच रहा है और जल्द ही इसकी जिम्मेदारी उठाने को भी तैयार है। ऐसे में उन्होंने ईरान द्वारा प्रतिबंध हटाने की अपील को भी नजरअंदाज कर दिया है।

ब्राजील के विदेश मंत्री एंतोनियो पैट्रायोता के साथ हुई एक वार्ता के दौरान हिलेरी ने कहा कि अब कार्रवाई का दबाव सिर्फ ईरान पर है कि वह दुनिया को इस वार्ता के लिए अपनी गंभीरता का प्रदर्शन करे। तब तक ईरान पर प्रतिबंध और दबाव दोनों जारी रहेगा।

ईरान के विदेश मंत्री अलील अकबर सालेही ने पश्चिमी देशों से कहा था कि यदि वह परमाणु कार्यक्रम को लेकर उपजे विवाद को हल करना चाहते हेैं तो पहले प्रतिबंध हटाने के बारे में सोचें।

हिलेरी ने कहा कि फिलहाल अमेरिका ऐसा कोई भी कदम उठाने को तैयार नहीं है। हालांकि बाद के लिए अमेरिका ने उम्मीद के आसार दिए है। उन्होंने कहा कि पहले ईरान ऐसे परमाणु कार्यक्रम को लेकर अपनी चिंता दिखाए क्योंकि उसका परमाणु कार्यक्रम परमाणु बम बनाने से संबंधित भी हो सकता है।

वहीं इस संदर्भ में ईरान का कहना है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर