Move to Jagran APP

ताज ने कहा "वेलकम", एफिल टावर ने कहा "थैंक्यू"

ताजमहल के बाद अब एफिल टावर का भी ट्विटर पर आधिकारिक अकाउंट बना दिया गया है। ट्विटर पर आने के बाद एफिल टावर ने अपना पहला ट्वीट किया, "1889 से पेरिस में हूं और अब ट्विटर पर मेरी चमक दिखेगी।"

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2015 07:01 PM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2015 11:13 AM (IST)

पेरिस। दुनिया के अजूबों में से एक ताजमहल ने 126 साल पुराने एफिल टावर को "वेलकम" कहा और बदले में एफिल टावर ने भी उसे "थैंक्यू" कहा। चौंकिए मत, दुनिया की इन दो विख्यात विरासत के बीच ये बातचीत ट्विटर पर हुई है। दरअसल, ताजमहल के बाद अब एफिल टावर का भी ट्विटर पर आधिकारिक अकाउंट बना दिया गया है।

loksabha election banner

ट्विटर पर आने के बाद एफिल टावर ने अपना पहला ट्वीट किया, "1889 से पेरिस में हूं और अब ट्विटर पर मेरी चमक दिखेगी।" एफिल टावर के ट्विटर हैंडल से अंग्रेजी और फ्रेंच दोनों भाषाओं में यह ट्वीट किया गया। 1,063 फीट ऊंचे इस टावर की ट्विटर पर उपस्थिति होते की ताजमहल के ट्विटर हैंडल से उसका स्वागत किया गया।

ताजमहल के अलावा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी, न्यूयार्क के एंपायर स्टेट और फ्रांस के म्यूजियम द लॉवरे ने भी एफिल टावर का ट्विटर पर स्वागत किया। एफिल टावर का फेसबुक पर लंबे समय से पेज है, लेकिन ट्विटर पर इसकी उपस्थिति नहीं थी। टावर के प्रशासकों ने कहा कि इस ट्विटर हैंडल के जरिये लोगों तक टावर से जुड़ी खबरें पहुंचाई जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.