डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकी संगठन ISIS के खात्मे की ली प्रतिज्ञा
राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के एक महीने बाद फ्लोरिटा में आयोजित एक रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकी संगठन आईएसआईएस को पूरी तरह से नष्ट करने की प्रतिज्ञा ली।
वाशिंगटन(पीटीआई)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश को सुरक्षित रखने के लिए आतंकी संगठन आईएसआईएस को पूरी तरह से नष्ट करने की प्रतिज्ञा ली। साथ ही उन्होंने कहा कि वो अमेरिकी सेना का पुनिर्माण करेंगे। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के एक महीने बाद फ्लोरिटा में आयोजित एक रैली के दौरान ट्रंप ने ये बात कही।
ट्रंप ने कहा, 'हमने हजारो हजार लोगों को अपने देश में आने की अनुमति दी है। इन लोगों की जांच करने का कोई तरीका नहीं है। कोई दस्तावेजीकरण नहीं है। कुछ भी नहीं है।' ट्रंप ने यहां मुस्लिम देशों के लिए वीजा प्रतिबंध लगने की अनिवार्यता की तरफ भी इशारा किया।
यह भी पढ़ें: आतंकवाद से लड़ाई में पाक को समर्थन देना हमारे हित में : अमेरिका
इसके साथ उन्होंने कहा,'शांति की बजाय हमने ऐसे युद्ध देखे जिनका कभी अंत नहीं हुआ। ऐसा संघर्ष जो समाप्त होते नहीं दिखे। हम जीतने के लिए नहीं लड़ते। हम राजनीतिक रूप से सही युद्घ लड़ते हैं। हम अब नहीं जीतते। हम व्यापार में किसी क्षमता में नहीं जीतते। बहरहाल, हम एक बार फिर से जीतना शुरू करने जा रहे हैं। मुझपर भरोसा करें।'
यह भी पढ़ें: अमेरिका के टॉप 10 राष्ट्रपतियों में ओबामा का नाम नहीं