विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगल पर नहीं मिले जीवन के संकेत

By Edited By:
Published: Fri, 20 Sep 2013 09:07 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2013 09:08 PM (IST)

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि अंतरिक्ष यान क्यूरियोसिटी को मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं के संकेत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि अंतरिक्ष यान क्यूरियोसिटी को मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं के संकेत देने वाली मीथेन गैस की मौजूदगी के कोई सुबूत नहीं मिले हैं।

नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेटरी के क्रिस वेबस्टर के मुताबिक क्यूरियोसिटी को लाल ग्रह के वातावरण में मीथेन गैस नहीं मिली। अगस्त, 2012 में लाल ग्रह पर उतरा क्यूरियोसिटी पिछले साल अक्टूबर से इस साल अगस्त तक छह बार वहां के वातावरण के नमूनों को परख चुका है, लेकिन मीथेन की उपस्थिति के संकेत नहीं मिले। मीथेन गैस जैविक प्रक्रियाओं के कारण उत्पन्न होती है, लिहाजा इसकी उपस्थिति जीवन की संभावना को दर्शाती है। वेबस्टर ने मंगल पर कभी मीथेन होने के तर्क को भी विवादास्पद करार दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर