विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हांगकांग में अब बीबीसी की जगह चीनी रेडियो के कार्यक्रम

By Sanjay PokhriyalEdited By:
Published: Tue, 05 Sep 2017 08:51 PM (IST)Updated: Tue, 05 Sep 2017 09:05 PM (IST)

आरटीएचके वर्ष 1978 से लगातार बीबीसी व‌र्ल्ड सर्विस का लाइव प्रसारण कर रहा था। व‌र्ल्ड सर्विस चैनल-6 पर प्रसारित किया ...और पढ़ें

हांगकांग में अब बीबीसी की जगह चीनी रेडियो के कार्यक्रम
हांगकांग में अब बीबीसी की जगह चीनी रेडियो के कार्यक्रम

हांगकांग, एएफपी। चीन हांगकांग पर अपनी पकड़ लगातार मजबूत कर रहा है। इसी का नतीजा है कि हांगकांग रेडियो पर 24 घंटे चलने वाले बीबीसी व‌र्ल्ड सर्विस के बजाय चाइना नेशनल रेडियो (सीएनआर) के कार्यक्रम चलने लगे हैं। बीबीसी के कार्यक्रम अब दूसरे चैनल पर केवल देर रात 11 बजे से सुबह सात बजे तक प्रसारित हो रहे हैं। रेडियो टेलीविजन हांगकांग (आरटीएचके) के फैसले के खिलाफ चलाए गए अभियान में अब तक एक हजार लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं।

बीबीसी ने आरटीएचके के फैसले को निराशाजनक बताया है। मंगलवार को हांगकांगवासियों की नींद बीबीसी के बजाय मंदारिन भाषा में सीएनआर के प्रसारित कार्यक्रम से खुली। आरटीएचके वर्ष 1978 से लगातार बीबीसी व‌र्ल्ड सर्विस का लाइव प्रसारण कर रहा था। व‌र्ल्ड सर्विस चैनल-6 पर प्रसारित किया जा रहा था, जिसका स्थान अब सीएनआर ने ले लिया है। इस पर समाचार, संस्कृति और जीवनशैली पर आधारित कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं। आरटीएचके की प्रवक्ता ने बताया कि हांगकांग वासियों के लिए विशेष तौर पर कार्यक्रम बनाए गए हैं। हांगकांग में लोकतंत्र की मांग प्रबल होने के साथ ही चीन ने शिंकजा कसना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : दूतावास पर अमेरिकी कब्जे को कोर्ट में चुनौती देगा रूस