मोदी की विस्तारवादी टिप्पणी पर भड़का चीनी मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विस्तारवादी संबंधी टिप्पणी पर चीन का सरकारी मीडिया भड़का उठा है। मीडिया ने कहा है कि भारतीय नेता टोक्यो के साथ भावनात्मक रूप से अधिक नजदीक हैं लेकिन वह इस मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल को टाल गए। इसके विपरीत जापान के एक प्रमुख अखबार का मानना है कि सोमवार को मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी क
बीजिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विस्तारवादी संबंधी टिप्पणी पर चीन का सरकारी मीडिया भड़का उठा है। मीडिया ने कहा है कि भारतीय नेता टोक्यो के साथ भावनात्मक रूप से अधिक नजदीक हैं लेकिन वह इस मुद्दे पर पूछे गए एक सवाल को टाल गए।
इसके विपरीत जापान के एक प्रमुख अखबार का मानना है कि सोमवार को मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी के बीच शिखर स्तर की बातचीत में चीन को लेकर चिंताएं बड़ा अवरोध प्रतीत हो रही थीं। वहीं चीन के विदेश मंत्रालय ने मोदी के बयान पर किसी भी तरह की टिप्पणी से इन्कार कर दिया है।
मोदी ने कहा था कि कुछ देश विस्तारवादी सोच के साथ दूसरे देशों की भूमि और जल क्षेत्र में घुस जाते हैं। उनकी इस टिप्पणी को चीन से जोड़कर देखा जा रहा है जिसका जापान के साथ पूर्वी चीन सागर में सेनकाकू द्वीप को लेकर विवाद चल रहा है।
चीनी मीडिया ने जापान को चीन के खिलाफ भारत के साथ संयुक्त मोर्चा बनाने को लेकर आगाह करते हुए कहा है कि यह कोरी कल्पना साबित होगी। सेक्रेड हार्ट यूनिवर्सिटी में मंगलवार को मोदी से एक छात्रा ने सवाल किया था कि चीन के विस्तारवादी डिजाइन के रहते एशिया में शांति कैसे कायम हो सकती है। सवाल के जबाव में मोदी ने कहा, लगता है आप चीन से डरती हैं। वैसे प्रधानमंत्री मोदी चीन के संबंध में पूछे गए सवालों का सीधा जबाव देने से बचते हुए दिखे।