विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सफाई देने के लिए चीन ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री को बुलाया

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Wed, 06 Sep 2017 10:22 PM (IST)

ये संगठन भारत में कई बड़े आतंकी हमले कर चुके हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए भारत लंबे समय से पाकिस्तान से कह रहा है।

सफाई देने के लिए चीन ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री को बुलाया
सफाई देने के लिए चीन ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री को बुलाया

बीजिंग, प्रेट्र। ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) सम्मेलन के घोषणा पत्र में पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों के नाम आने से पैदा स्थिति पर सफाई देने के लिए चीन ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री को बुलाया है।

माना जा रहा है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री मुहम्मद आसिफ आठ सितंबर को बीजिंग के दौरे पर आएंगे। उनके दौरे की पुष्टि चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने की है। ब्रिक्स देशों के हाल ही में शियामिन में हुए सम्मेलन के घोषणा पत्र में पाकिस्तान समर्थित संगठनों- लश्कर ए तैयबा और जैश ए मुहम्मद का नाम आतंकी संगठन के तौर पर दर्ज किया गया।

ये दोनों संगठन भारत में कई बड़े आतंकी हमले कर चुके हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए भारत लंबे समय से पाकिस्तान से कह रहा है। इसी प्रकार से तालिबान और हक्कानी नेटवर्क को लेकर अमेरिका का पाकिस्तान पर दबाव है।

इन संगठनों को आतंकी संगठन के तौर पर उल्लेख करने से पाकिस्तान की वैश्विक स्तर पर एक बार फिर से किरकिरी हुई है। इसी का नतीजा था कि बौखलाए पाकिस्तान ने इस घोषणा पत्र को खारिज कर दिया। अब चीन ने इसी पर सफाई देने के लिए पाकिस्तानी विदेश मंत्री को आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में गुरुद्वारे की दीवार पर लिखे नफरत भरे संदेश