विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नैतिक संकट से जूझ रहा चीन: दलाईलामा

By Edited By:
Published: Tue, 15 May 2012 05:47 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 15 May 2012 05:55 AM (GMT+05:30)

तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने फिर चीन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह नैतिक संकट से जूझ रहा है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने फिर चीन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह नैतिक संकट से जूझ रहा है। चीन में भ्रष्टाचार व अराजकता के कारण वहां के लाखों लोग बौद्ध धर्म में शांति की तलाश कर रहे हैं।

दलाईलामा को सोमवार को यहां शांति और सहिष्णुता के लिए टेम्पलटन अवार्ड, 2012 से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, चीन में नैतिक संकट और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। चीन में कानून का शासन नहीं है। दो साल पहले के एक सर्वे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि चीन में करीब 20 करोड़ लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं। इनमें बड़ी संख्या तिब्बती बौद्ध धर्म को मानने वालों की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर