विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परमाणु परीक्षण पर उत्तर कोरिया में जमकर मना जश्न

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 07 Sep 2017 05:32 PM (IST)

रविवार को उत्तर कोरिया द्वारा किया गया परमाणु परीक्षण अभी तक का सबसे शक्तिशाली बम विस्फोट माना गया है।

परमाणु परीक्षण पर उत्तर कोरिया में जमकर मना जश्न
परमाणु परीक्षण पर उत्तर कोरिया में जमकर मना जश्न

प्योंगयांग, एएफपी। उत्तर कोरिया में रविवार को छठे परमाणु परीक्षण की सफलता पर लाखों लोगों ने सड़कों पर आकर जश्न मनाया। उन्होंने पटाखे चलाकर और जुलूस निकालकर उन वैज्ञानिकों के प्रति आभार जताया जिन्होंने हाइड्रोजन बम बनाकर उत्तर कोरिया को चुनौती देने लायक बनाया। इस मौके पर लोग हाथ से हाथ मिलाकर सड़क के किनारों पर खड़े हुए और बस से गुजर रहे वैज्ञानिकों को देखकर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर हुई जनसभा में वक्ताओं ने कहा, उत्तर कोरिया ने दुनिया से अमेरिका की दादागीरी खत्म कर दी है। बता दिया है कि अगर हमले की कोई हिमाकत की गई तो उत्तर कोरिया उसका उससे ज्यादा निर्दयता से जवाब देगा। रविवार को उत्तर कोरिया द्वारा किया गया परमाणु परीक्षण अभी तक का सबसे शक्तिशाली बम विस्फोट माना गया है। इसी परमाणु परीक्षण के लिए उत्तर कोरिया की दुनिया भर में निंदा हो रही है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका अब और नहीं झेलेगा उत्तर कोरिया की मनमानी